तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली विकासनगर,
CEIR पोर्टल के माध्यम से खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर विकासनगर पुलिस ने बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, अलग अलग स्थानों से गुम हुए लगभग 3 लाख के 15 मोबाइल फोनों को रिकवर कर, मोबाइल उनके स्वामियों के किया सुपुर्द,
*विकासनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग अलग स्थानों से गुम हुए 03 लाख रू0 से अधिक मूल्य के 15 मोबाइल फोनों को किया रिकवर,
*सभी रिकवर मोबाइल फोनों को उनके स्वामियों के किया सुपुर्द*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी हेतु सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशो के क्रम में विकासनगर पुलिस ने भारत सरकार द्वारा संचालित संचार सारथी (CEIR पोर्टल) पोर्टल पर विकासनगर क्षेत्र से गुमशुदा मोबाईल फोनो को ट्रेसिंग में लगाते हुए उनकी बरामदगी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे। उक्त प्रयासों के क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस भारत सरकार द्वारा संचालित संचार सारथी (CEIR पोर्टल) पोर्टल के माध्यम से करीब 300000/- ₹ कीमत के 15 मोबाईल फोनों को बरामद कर आज दिनाँक 01/05 2026 को कोतवाली विकासनगर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उक्त सभी मोबाईलो को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अपने खोये मोबाइल वापस पाकर उक्त सभी व्यक्तियों द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा अभी तक थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से गुम हुए करीब 12 लाख 40 हज़ार रु० कीमत के 62 मोबाईल फोनों को CEIR पोर्टल के माध्यम बरामद कर मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द किया गया हैं।

More Stories
मंगलौर पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत उदलहेड़ी चोरी कांड का सफल अनावरण, गाजियाबाद से मास्टरमाइंड समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत जेवरात व वैगनआर कार बरामद…
पतंजलि विश्वविद्यालय में संस्कृत और संस्कृति का होगा दिव्य संगम: 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की मेजबानी करेगा पतंजलि विश्वविद्यालय योग, आयुर्वेद, वेद और दर्शन के गहन मंथन से आधुनिक चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करने का संकल्प, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के भारी उत्साह को देखते हुए सम्मेलन का पंजीकरण 10 अक्टूबर तक बढ़ा…
एसपी सिटी ने किया कोतवाली श्यामपुर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण; साफ-सफाई, कार्यालय अभिलेखों, शस्त्रों के रखरखाव, सीसीटीएनएस कक्ष और लंबित विवेचनाओं की प्रगति का बारीकी से लिया जायजा, लंबित विवेचनाओं को 60-90 दिनों में निपटाने के दिए कड़े निर्देश…