तनवीर अली हरिद्वार।
रानीपुर (हरिद्वार)। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए बीएचईएल (BHEL) स्टेडियम के पास से चोरी की योजना बना रहे चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल होने वाले आला-नकब (लोहे की छैनी, सरिया, प्लास व पेचकस) बरामद किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम 2 अक्टूबर की रात क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि BHEL स्टेडियम के पीछे झाड़ियों में चार युवक संदिग्ध औजारों के साथ छिपे हैं और BHEL व टिहरी विस्थापित कॉलोनी में किसी बंद घर में चोरी करने की फिराक में हैं।
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर चारों युवकों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए पैसे जुटाने हेतु चोरी की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी:
- उज्जैर पुत्र खलील (निवासी- हज्जन का कुंआ, ज्वालापुर, हरिद्वार)
- लक्की पुत्र अनिल (निवासी- ग्राम टटीरी, बागपत, उ.प्र.)
- नितिन पुत्र जगराम (निवासी- ग्राम अन्नेकी, सिडकुल, हरिद्वार)
- आकाश पुत्र दौलत राम (निवासी- ग्राम अन्नेकी, सिडकुल, हरिद्वार)
आपराधिक इतिहास:
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में लक्की पर रानीपुर, कनखल और ज्वालापुर थानों में लूट व चोरी के चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं आरोपी उज्जैर के खिलाफ ज्वालापुर थाने में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट का मामला दर्ज है।
पुलिस ने चारों के खिलाफ मु.अ.सं. 340/26 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर भंडारी, अ.उ.नि. मोहन सिंह रावत, हे.कां. जितेन्द्र चौधरी, कांस्टेबल सर्वजीत सिंह, अमित राणा, बीरेन्द्र जोशी और विवेक गुसाईं शामिल रहे।

More Stories
गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली, 5 से 23 अक्टूबर तक होगी रुड़की में, 1 से 12 जून 2026 के CEE उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल; बीईजी एंड सेंटर में होगी रैली, केवल ऑनलाइन CEE उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही होंगे पात्र,दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की अपील…
मंगलौर पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत उदलहेड़ी चोरी कांड का सफल अनावरण, गाजियाबाद से मास्टरमाइंड समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत जेवरात व वैगनआर कार बरामद…
पतंजलि विश्वविद्यालय में संस्कृत और संस्कृति का होगा दिव्य संगम: 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की मेजबानी करेगा पतंजलि विश्वविद्यालय योग, आयुर्वेद, वेद और दर्शन के गहन मंथन से आधुनिक चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करने का संकल्प, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के भारी उत्साह को देखते हुए सम्मेलन का पंजीकरण 10 अक्टूबर तक बढ़ा…