तनवीर अली हरिद्वार।
थाना पथरी*
ऑपरेशन प्रहार में पथरी पुलिस के हाथ लगी क़ामयाबी, इब्राहिमपुर में हुए झगड़े के मामले में फरार चल रहे, 5 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार,
*लगातार दे रहा था गच्चा अब आया पुलिस की गिरफ़्त में*
*हरिद्वार पुलिस की अपराध के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत नशे के सौदागरों, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों एवं ईनामी अपराधियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना पथरी पुलिस द्वारा लगातार संदिग्ध/वांछित अभियुक्तों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।
दिनांक 07-04-2026 को ग्राम इब्राहिमपुर में हुए झगड़े के मामले में फरार चल रहे ₹5000 के इनामी को दिनांक 30-04-2026 को अलीपुर जाने वाले रास्ते से दबोचा, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियोग विवरण*
मु.अ.सं.: 158/2026
*नाम पता इनामी*
ताजीम पुत्र रिफाकत निवासी ग्राम इब्राहिमपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार
*पुलिस टीम*
1. उ.नि. बबलू चौहान
2. कां. ब्रहमदत्त जोशी
3. कां. अजीत तोमर

More Stories
गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली, 5 से 23 अक्टूबर तक होगी रुड़की में, 1 से 12 जून 2026 के CEE उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल; बीईजी एंड सेंटर में होगी रैली, केवल ऑनलाइन CEE उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही होंगे पात्र,दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की अपील…
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस की कार्यवाई: BHEL क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे 4 संदिग्ध गिरफ्तार, औजार किए बरामद…
मंगलौर पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत उदलहेड़ी चोरी कांड का सफल अनावरण, गाजियाबाद से मास्टरमाइंड समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत जेवरात व वैगनआर कार बरामद…