तनवीर अली हरिद्वार,
कोतवाली कनखल, महिला एवं नाबालिग संबंधी मामले में पुलिस लें तुरंत एक्शन SSP नवनीत सिंह का स्पष्ट निर्देश,
एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर करवाई करते हुए, कनखल पुलिस ने नाबालिग बालिका 12 घंटे में ही दिल्ली से सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द, उ12 घंटे के भीतर दिल्ली से सुरक्षित बरामदगी*
*सैकड़ों CCTV कैमरों की मदद से मिली सटीक लोकेशन*
*परिजनों से नाराज़ होकर नाबालिग ने उठाया कदम*
दिनांक 29.04.2026 को वादी निवासी गुरुकुल कांगड़ी, द्वारिका विहार, थाना कनखल द्वारा सूचना दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है।
सूचना के आधार पर थाना कनखल में मु.अ.सं. 146/26 धारा 137(2) BNS पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
सघन सुरागरसी व पतारसी करते हुए सैकड़ों CCTV कैमरे खंगाले गए साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली गई, जांच में बालिका हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली बस में बैठते हुए दिखाई दी।
इसके आधार पर तत्काल पुलिस टीम दिल्ली रवाना की गई, जहां CCTV व सर्विलांस की मदद से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया गया।
बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा कनखल पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
*पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत
2. व0उ0नि0 अनुज सिंह
3. उ0नि0 सुधांशु कौशिक
4. अ0उ0नि0 मुन्ना नेगी
5. का0 विशन सिंह
6. का0 प्रलव चौहान
7. कांस्टेबल वसीम (SOG)
8. कांस्टेबल नरेंद्र (SOG)

More Stories
गढ़वाल क्षेत्र के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती रैली, 5 से 23 अक्टूबर तक होगी रुड़की में, 1 से 12 जून 2026 के CEE उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही हो सकेंगे शामिल; बीईजी एंड सेंटर में होगी रैली, केवल ऑनलाइन CEE उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही होंगे पात्र,दलालों और बिचौलियों से सावधान रहने की अपील…
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस की कार्यवाई: BHEL क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे 4 संदिग्ध गिरफ्तार, औजार किए बरामद…
मंगलौर पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत उदलहेड़ी चोरी कांड का सफल अनावरण, गाजियाबाद से मास्टरमाइंड समेत 4 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत जेवरात व वैगनआर कार बरामद…