तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली रानीपुर, ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस ने अवैध पशु कटान व मांस बेचने में लिप्त दो अपराधियों के विरुध्द गैंगस्टर एक्ट में की कार्यवाही, मुखिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक की तलाश जारी,
*अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है*
*कानून व्यवस्था से खिलवाड़ व अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा*
पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
रानीपुर क्षेत्र में अवैध रूप से पशुओं के कटान एवं मांस विक्रय में संलिप्त 02 आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक इतिहास संकलित कर गैंगचार्ट तैयार किया गया। तत्पश्चात दिनांक 26.04.2026 को थाना रानीपुर में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
रानीपुर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 27.04.2026 को गैंग के मुखिया
तौफिक पुत्र मेहरबान को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया गया।अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत हैं।
आरोपियो के विरुध्द अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पकड़ा गया गैंगस्टर*
तौफिक पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम सलेमपुर (गैंग लीडर)
*आपराधिक इतिहास -*
1. मु0अ0सं0 473/24 धारा 272,325 BNS,व 11(1)(ठ) पशु क्रूरता अधि0 कोत0 रानीपुर हरिद्वार
2. मु0अ0सं0 170/25 धारा 11(1)(ठ) पशु क्रूरता अधि0 कोत0 रानीपुर हरिद्वार
3. मु0अ0सं0 536/24 धारा 11(1)(ठ) पशु क्रूरता अधि0 कोत0 रानीपुर हरिद्वार
4. मु0अ0सं0 319/22 धारा 11(1)(ठ) पशु क्रूरता अधि0 कोत0 रानीपुर हरिद्वार
*पुलिस टीम*
1. मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक
2. उ0नि0 चरण सिंह, चौकी प्रभारी गैस प्लांट
3. कां0 करम सिंह
4. कां0 अजय कुमार

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…