तनवीर अली हरिद्वार।
जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है*
चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई छापेमारी की कार्यवाही।
*हरिद्वार 25 अप्रैल 2026*
चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य प्रदार्थ में किसी प्रकार की कोई मिलावट एवं ओवर रेटिंग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जनपद में संचालित हो रहे होटल,ढाबों,दुकानों एवं रेस्टोरेंट में निरंतर छापेमारी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
सहायक आयुक्त/जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में आज उनके नेतृत्व में तहसील प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन तथा खाद्य सुरक्षा की संयुक्त टीम द्वारा मखियाली लक्सर में मावा निर्माण इकाई पर छापेमार का कार्यवाही की गयी। मावा निर्माता मनब्बर पुत्र युसूफ द्वारा मावा का निर्माण एक घर के अन्दर किया जा रहा था, मौके पर कुल 70 किलो निर्मित मावा संग्रहित मिला तथा मावा निर्माण स्थल पर ही 50 किलो खुली सूजी, 04 कनस्तरों में लगभग 10 किलो वनस्पति तथा स्किमड मिल्क पाउडर के लगभन 2500 खुले पाऊच मिले। पूछताछ में उक्त मावा निर्माता ने बताया कि वह इन साम्राग्रियों का उपयोग मावा निर्माण में करता है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन द्वारा मौके पर 03 खाद्य नमूने – खुला मावा, खुला वनस्पति तथा खुला दही के नमूने लिये गये तथा लगभग मावा सरित .3 कुंटल सामग्रियो को जब्त करके, लक्सर नगर पालिका के सिमली डम्पिंग ग्राउंड पर नगर पालिका के सहयोग से नष्ट कराया गया। मौके पर अनिवार्य दस्तावेज-फूड लाइसेंस, पानी की रिपोर्ट तथा पेस्ट कंट्रोल प्रस्तुत नहीं किये गये। मौके पर उक्त निर्माण इकाई में पनीर का निर्माण नहीं पाया गया तथा अनियमिताओं के संबंध में मावा निर्माता को नोटिस जारी किया गया।
सयुक्त निरीक्षण टीम में नायब तहसील मधुकर जैन, राजस्व निरीक्षक अनिल गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव तथा लक्सर थाना का स्टाफ जिसमें कास्टेबल मोहित हेतवाल शामिल रहे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…