तनवीर अली हरिद्वार।
आस्था के साथ आक्रामक राजनीति,भाटी के निशाने पर भाजपा।
रुड़की में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी का कलियर दौरा सियासी रंग में नजर आया। दरगाह में हाजिरी के साथ-साथ भट्टी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और उत्तराखंड में संगठन मजबूत करने का बड़ा ऐलान किया। रुड़की के पवित्र स्थल पिरान कलियर दरगाह में आज आस्था और सियासत दोनों का संगम देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कार्यकर्ताओं के साथ दरगाह में चादर और फूल पेश कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।सज्जादानशीन परिवार के शाह यावर मियां ने भी देश में खुशहाली और भाईचारे की दुआ कराई। दरगाह पहुंचते ही सपा कार्यकर्ताओं ने भाटी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान उनसे समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू ने भी मुलाकात की, माहौल पूरी तरह राजनीतिक जोश से भरा नजर आया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह दरगाह पूरे देश की आस्था का केंद्र है। यहाँ आकर मुझे सुकून मिला काफी समय से यहां आने की इच्छा थी।लेकिन आस्था के इस मंच से भाटी ने सियासी वार करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्य ठप हो चुके हैं और सरकार सिर्फ विभाजनकारी राजनीति में जुटी है। महिला आरक्षण बिल को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 2023 में बिल पास होने के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया और इसे सिर्फ राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है। आगामी चुनावों को लेकर भाटी ने बड़ा संकेत देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में संगठन को तेजी से मजबूत करेगी और पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।
राजकुमार भाटी (राष्ट्रीय प्रवक्ता समाजवादी पार्टी।
पिरान कलियर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कार्यकर्ताओं के साथ विश्व प्रसिद्ध साबिर साहब की दरगाह में चादर और फूल पेश कर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी, सज्जादानशीन परिवार के शाह यावर मियां ने देश में खुशहाली और भाईचारे की कराई दुआएं … इस दौरान उनसे समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राव धन्नू ने भी मुलाकात की

More Stories
नवरात्रि पर कुट्टू के आटे की बिक्री को लेकर खाद्य कारोबारियों को कड़े निर्देश, कार्यशाला में बोले खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी— ‘केवल पैक्ड व शुद्ध कुट्टू का आटा ही बेचें’…
कुंभ मेला-2027: निर्माण कार्यों में लाएं तेजी, रात की पाली में भी कराएं काम— 24 घंटे नियंत्रण कक्ष से होगी निगरानी, कार्यस्थलों पर सूचना बोर्ड लगाना अनिवार्य– सोनिका मेलाधिकारी…
सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित, 88 शिकायतें हुई दर्ज, मौके पर 45 शिकायतों का निस्तारण, लापरवाही पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश…