तनवीर अली हरिद्वार।
डीपीएस रानीपुर द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
*विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर लिया भाग*
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया गया आयोजन, प्रेप से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर, पृथ्वी दिवस को धूम धाम से मनाते हुए पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,
कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विश्व में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं तथा पृथ्वी संकट की गम्भीरता को दर्शातें हएु बच्चों ने अनेक प्रस्तुतियों दी साथ ही अपनी धरा एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिता तथा स्लोगन लेखन जैसी गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। छात्रों ने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और स्वच्छता के महत्व पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। छोटे छोट बच्चों ने रैली के माध्यम से विद्यालय में पृथ्वी एवं पर्यावरण का संदेश दिया।
इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक संस्था गूजं के सहयोग से डीपीएस रानीपुर के बच्चों द्वारा प्रयोग की गयी अतिरिक्त एवं पुनःप्रयोग होने वाली वस्तुओं जैसे स्कूल बैग, वाटर बोटल, युनिफार्म, जूते, कापी, किताबें पेन, पेन्सिल, लंच बॉक्स इत्यादी का संग्रह कर उनके पुनःप्रयोग के लिए दान किया गया जिसका प्रयोग गूंज संस्था द्वारा उन्हें पुनः उपयोगी बनाकर जरूरतमंद लोगो तक पहंुचाया जाएगा।
प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने अपने संबोधन में छात्रों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने और पर्यावरण को बचाने के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह पृथ्वी को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने में अपना योगदान दे। साथ ही उन्होनं गूंज सामाजिक संस्था के प्रयास की प्रशंसा करते हुए सभी को कचरा प्रबंधन तथा ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने तथा सम्वर्धन में सकल भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पृथ्वी एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

More Stories
पिरान कलियर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कार्यकर्ताओं के साथ विश्व प्रसिद्ध साबिर साहब की दरगाह में चादर और फूल पेश कर देश में अमन-चैन की दुआएं मांगी, सज्जादानशीन परिवार के शाह यावर मियां ने देश में खुशहाली और भाईचारे की कराई दुआएं …
अपराधियों के विरूद्ध दून पुलिस का आपरेशन प्रहार जारी, एटीएम बदलकर लोगो के साथ धोखाधडी करने वाले 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से अलग-अलग बैंको के 66 एटीएम बरामद…
कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेजी से जारी : अवस्थापना सुविधाओं से जुड़े तीन दर्जन काम प्रगति पर, सभी कार्यों को तय समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर, मेलाधिकारी सोनिका खुद ग्राउंड जीरो पर कर रही हैं निगरानी, सीसीआर-2 भवन के निर्माण कार्य का भी लिया जायजा…