जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग अभियान में अवैध देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में रेलवे परिसर में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान में मिली कामयाबी…

तनवीर अली हरिद्वार।

जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: चेकिंग अभियान में 52 पव्वे देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में रेलवे परिसर में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान…

​हरिद्वार (ब्यूरो)।

रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में अवैध मादक पदार्थों व शराब की तस्करी/परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जीआरपी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जीआरपी पुलिस अधीक्षक सुश्री अरुणा भारती के कुशल नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी जीआरपी अनुज के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत थाना जीआरपी हरिद्वार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से एक अभियुक्त को 52 पव्वे अवैध देशी शराब ‘माल्टा’ के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 अक्टूबर 2026 की देर शाम जीआरपी हरिद्वार पुलिस की टीम रेलवे स्टेशन हरिद्वार के सर्कुलेटिंग एरिया में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 52 पव्वे अवैध देशी शराब ‘माल्टा’ बरामद हुई।

​पुलिस पूछताछ में अभियुक्त की पहचान गुलाब सिंह पुत्र चंद्रमा (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी रविदास मंदिर के पास, जगदीशपुर, थाना कनखल, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। जीआरपी पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं संबंधित वैधानिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की है।

​कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

  1. ​हे0का0 39 पृथ्वी नेगी
  2. ​हे0का0 रविन्दर गिरी
  3. ​का0 अमित कुमार (RPF)

​जीआरपी थाना पुलिस का कहना है कि एसपी जीआरपी अरुणा भारती के निर्देशों पर रेलवे परिसर व ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा और अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

You may have missed