तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली रानीपुर।
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस की रैश ड्राईविंग व “DRINK AND DRIVE” वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी, एक छोटा हाथी व बाइक चालक को नशे में वाहन चलाने पर दबोचकर वाहनो को किया सीज।
पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे *ऑपरेशन प्रहार* के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 15.04.2026 की रात्रि में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमो द्वारा रैश ड्राईविंग, DRINK AND DRIVE वाहन चालको के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया गया ।
दौराने चैकिंग पुलिस टीम द्वारा सलेमपुर तिराहा पर दो वाहनो 1- मोटर साईकिल के चालक शाहनवाज पुत्र निन्ना निवासी शक्ति नगर काँलोनी सुल्तानपुरमजरी कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार एवं वाहन छोटा हाथी के चालक रमजानी पुत्र मौ0 शफीक निवासी दादुपुर गोविन्दपुर कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार को नशे मेंवाहन चलाते हुये पाया गया, जिनका पुलिस टीम द्वारा मेडिकल कर दोनो वाहन चालको को धारा 185 एम0वी0 एक्ट में कर वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत सीज किया गया ।
*कार्यवाही-*
1- एक वाहन मोटर साईकिल (सीज)
2- एक वाहन छोटा हाथी (सीज)
*पुलिस टीम-*
1-मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक,
2- उ0नि0 चरण सिंह, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट,
3- हे0का0 प्रदीप,
4- कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम

More Stories
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…