तनवीर अली हरिद्वार
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में दसवी का परिणाम रहा शानदार,
अक्षिता अग्रवाल ने 99.2 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय में किया टॉप,
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में दसवी का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बताया कि शतप्रतिशत परिणाम के साथ सभी बच्चों ने उत्कृष्टअंको से परीक्षा उत्तीर्ण की है। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुए विद्यालय में अभिभावको एवं बच्चों का तांता लग गया बच्चों ने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। अक्षिता अग्रवाल ने 99.2 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय टॉप किया वहीं अलिशा चौधरी ने 99 प्रतिशत अंको के साथ दूसरे तथा मीहिका, ऋषी तथा आयुश ने 98.6 अंको के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
251 विद्याथियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 103 बच्चों ने विभिन्न विषयों में 100 (शत प्रतिशत )अंक प्राप्त किए है विशेष रूप से एआई में 57 बच्चों ने शतप्रतिशत अंक प्राप्त किए है। प्रघानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने दसवीं में डीपीएस रानीपुर के बच्चों शानदार प्र्रदर्शन पर सभी बच्चों अभिभावकों शिक्षकों तथा डीपीएस प्रबंधन को बधाई दी है।

More Stories
अधिकारियों और बच्चों के बीच खास संवाद: सत्यम पाठशाला की अनूठी पहल, SSP कार्यालय पहुँचे बच्चे, SP क्राइम निशा यादव ने दिया सफलता का मंत्र…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन प्रहार’ को मिली सफलता,कांवड़ मेले में बड़ी अनहोनी टली: जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने 12 इंच लम्बे चाकू के साथ ‘कालनेमि’ साधु को को किया गिरफ्तार,
पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, हरिद्वार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, एक बच्चा घायल…