तनवीर अली हरिद्वार।
थाना बहादराबाद, 03 चोरो को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा*
*आरोपितों के कब्जे से चोरी किया गया माल किया बरामद*
*आरोपितों के विरुद्ध किया गया था अभियोग पंजीकृत*
*अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी*
दिनांक 31.03.26 को वादी श्री प्रभाकर कश्यप पुत्र श्री सुरेश निवासी जियापोता थाना कनखल हरिद्वार के द्वारा शिकायत प्रार्थना पत्र दिया गया कि ऑफिस अतमलपुर बौगला बहादराबाद से गैस सिलेण्डर, इन्वर्टर, ए0सी0, एलईडी व अन्य सामान को रात्री में घर के अन्दर से चोरी करने के सम्बन्ध में दिया गया था जिस पर थाना बहादराबाद हरिद्वार पर मु0अ0स0 72/26 पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद हरिद्वार द्वारा आरोपित की तलाश/गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी, मुखबिर खास को क्षेत्र में सक्रिय किये गये।
दिनांक-01.04.26 को पथरी पुल पिकेट बहादराबाद पर वाहनों की चैकिंग कर रहे थे कि कुछ समय बाद बहादराबाद की तरफ से एक पिकअप नीले रंग का आता दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा हाथ देकर बैरियर पर रोकने का इशारा किया गया, जो हाथ देते ही चैकिंग हेतु रुक गया, वाहन में 1- उस्मान पुत्र इस्तयार नि0 रायपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार 2- राहुल पुत्र जल सिंह निवासी जमालपुरकंला थाना कनखल हरिद्वार 3- रवि कुमार पुत्र अमर सिंह उर्फ नाथीराम निवासी बाल्मिकी बस्ती पुरानी घासमण्डी मौहल्ला पांवधोई कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार बैठे थे, वाहन की चैकिंग की गयी तो वाहन के पीछे रखे एसी स्टैबलाइजर, बैटरी( इंवर्टर की ), इंवर्टर व एक गैस सिलेण्डर मिला।
जिसके संबंध मे पूछताछ की तो सभी के द्वारा एक बताया कि सर दिनांक 24-25 तारीख की रात को हमने नशे की हालत मे बोंगला अण्डरपास बहादराबाद मे एक ऑफिस से चोरी की थी, यह उसी चोरी का सामान है। आरोपितों को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
1- उस्मान पुत्र इस्तयार नि0 रायपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार।
2- राहुल पुत्र जल सिंह निवासी जमालपुरकंला थाना कनखल हरिद्वार।
3- रवि कुमार पुत्र अमर सिंह उर्फ नाथीराम निवासी बाल्मिकी बस्ती पुरानी घासमण्डी मौहल्ला पांवधोई कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार।
*बरामदगी*
1-एक बैटरी लूमिनस प्रो कम्पनी
2- स्टेबलाइजर
3-एक सिलेण्डर
4- एक इन्वर्टर लूमिनस कम्पनी
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 अमित नौटियाल
2-हे0का. नरविन्दर सिंह,
3- कानि0 बलवंत सिंह
4-कानि.नितुल यादव
5-एचजी. देवराज सिंह

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…