तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली श्यामपुर, नशेड़ी चालक कांड मामले में पुलिस ने आरोपी चालक धरा, नशे में में तेज रफ्तार कार चला रहा था आरोपी, टक्कर से एक व्यक्ति की हुई थी मौत।
दिनांक-01.04.2026 को चण्डीदेवी रोपवे हाईवे के पास कार I-20 के चालक ने तेजी,लापरवाही व नशे में चलाकर दो स्कूटी सवारो पर पीछे से टक्कर मार दी गई थी। उक्त दुर्घटना में स्कूटी सवार प्रवेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी तथा एक अन्य व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उक्त दुर्घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिवारजनो द्वारा कोतवाली श्यामपुर पर दिनांक 01-04-26 को मु0अ0सं0 38/26 धारा 281,125(ख),106(1) कार चालक UP15DR-8744 के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने कार चालक आयुष साहु को दिनांक 01-04-26 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू की गई।
*पकड़ा गया आरोपी*
आयुष साहु पुत्र अजय साहु निवासी 314 सदर नया बाजार मेरठ कैन्ट थाना सदर जनपद मेरठ उ0प्र0 उम्र 30 वर्ष
*बरामदगी –* दुर्घटना का कारण बना वाहन
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 नवीन चौहान
2- कानि0 अनिल रावत
3- कानि0 गंभीर।

More Stories
पितृ विसर्जन (अमावस्या) पर हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन लागू: 10 अक्टूबर को बाहरी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, जानें रूट और पार्किंग प्लान…
नो-एंट्री में घुसे भारी वाहनों पर रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में, 15 ट्रकों के चालान कर जुर्माना वसूला, एसएसपी के निर्देश पर चलाया गया चैकिंग अभियान…
एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस का अपराध पर प्रहार, वाहन लूट का 5 हजार का इनामी मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 3 साथी पहले ही जा चुके हैं जेल, फरार चल रहा था आदित्य वशिष्ठ उर्फ पंडित, तमंचा और लूटी गई बाइक बरामद..