हरिद्वार की नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर मे बोर्ड बैठक अध्यक्ष राजीव शर्मा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। जिसमे नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर के मा० अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, अधिशासी अधिकारी श्री तारिक खान, पालिका के समस्त सभासदगण एवं पालिका स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया। बोर्ड बैठक में मुख्यता वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट, निर्माण संबंधी कार्य व सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण आदि विष्यों पर चर्चा की गई। जिसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर मे वित्तीय वर्ष 2026-27 मे विकास कार्य हेतु अनुमानित 47 करोड़ रुपये का बजट सर्व सम्मति से स्वीकृत किया गया इसके अतिरिक्त 241 प्रस्ताव जनहित मे पारित किए गए है। बैठक मे सभी प्रस्ताव सभी सभासदों की उपस्थिति मे सर्व सम्मति से पारित हुए। बोर्ड बैठक मे नगर पालिका क्षेत्र मे पॉलिथीन के प्रतिबंध, क्षेत्र मे सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने, पथ प्रकाश, सम्पूर्ण स्वच्छता को लेकर विशेष योजना बनाकर उसे सख्ती से क्रयान्वित कराने का संकल्प लिया गया। बैठक के अंत मे बैठक मे उपस्थित पालिका अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों व कर्मचारियों द्वारा पालिका के 02 सभासदों के परिजनों के देहांत होने पर दिवंगतो की आत्मा की शांति हेतु 02 मिनट का मौन रखा गया, जिसके पश्चात अध्यक्ष मोहदय द्वारा बैठक में उपस्थित सभी सभासदगणों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए बोर्ड बैठक का समापन किया गया। बैठक मे सभासद श्री वीरेंद्र कुमार, श्री पंकज कुमार, श्रीमती नूतन वर्मा, श्री हरिओम, श्रीमती शीतल पुंडीर, श्रीमती ब्रिजलेश, श्री अमरदीप सिंह, डॉ राजकुमार, श्री राधेश्याम कुशवाहा, श्री रमेश, श्रीमती अरुणा, श्रीमती गरिमा, श्री दीपक नौटियाल सहित सभी सभासद व पालिका कर्मी श्री अमित अग्रवाल लेखा लिपिक, श्री रजत मित्तल पर्यावरण पर्यवेक्षक, श्री सचिन कंडवाल कनिष्ठ सहायक आदि उपस्थित रहे।
नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर की आयोजित हुईं बोर्ड बैठक में, वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट, निर्माण संबंधी कार्य व सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को लेकर, अध्यक्ष राजीव शर्मा, अधिशासी अधिकारी तारिक खान, पालिका के समस्त सभासद एवं पालिका स्टाफ द्वारा की गई चर्चा…

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…