तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली चमोली के वार्षिक निरीक्षण के दौरान एसपी चमोली ने परखी पुलिस की कार्यकुशलता,आगामी चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत अभी से पूर्ण मनोयोग से रहें तैयार- एसपी चमोली।
आज दिनांक 30 मार्च को *पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह* पंवार द्वारा कोतवाली चमोली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली पर नियुक्त सलामी गार्द द्वारा उन्हें सम्मानपूर्वक सलामी दी गई, जिसका उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया।
निरीक्षण क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली परिसर, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, भोजनालय तथा बैरकों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान *कोतवाली परिसर व बैरक की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने* व बैरकों में *टूटी-फूटी विद्युत लाइनों* को चिन्हित करते हुए उन्हें शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए ।
कोतवाली को आवंटित सरकारी संपत्ति एवं शस्त्रों का निरीक्षण करते हुए उनके रख-रखाव एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। उपस्थित *कार्मिकों से शस्त्रों की हैंडलिंग कराई गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हेड कांस्टेबल विद्या चरण को नगद पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।* साथ ही अन्य कार्मिकों को शस्त्र संचालन के संबंध में रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिए जाने के निर्देश दिए गए।
*आपदा प्रबंधन उपकरणों का निरीक्षण* करते हुए निर्देशित किया गया कि सभी कार्मिकों को इनके उपयोग की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। कोतवाली मालखाने में रखे क्राइम किट बॉक्स के आधार पर डमी क्राइम सीन तैयार करने एवं फिंगरप्रिंट लेने की प्रक्रिया का अभ्यास कराने हेतु उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया गया।
सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर पुराने मालों को *’सुरक्षित मालखाना मॉड्यूल’* में समय से अपलोड करने को कहा तथा कोतवाली के समस्त अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। *महिला हेल्प डेस्क* में नियुक्त कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले आगंतुकों के साथ सौम्य व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा *एमवी एक्ट एवं आबकारी एक्ट के अंतर्गत जब्त माल के निस्तारण हेतु विशेष अभियान* चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पहले यह स्पष्ट किया जाए कि किन मामलों में अपील लंबित है, कौन से प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं तथा किनका निस्तारण हो चुका है, तत्पश्चात विधिसम्मत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण उपरांत कोतवाली के समस्त *कार्मिकों का सम्मेलन* आयोजित कर उनकी समस्याओं को सुना गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। *आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सभी कार्मिकों को सतर्क एवं तैयार रहने* के निर्देश दिए गए। साथ ही *होटल, धर्मशालाओं एवं अन्य प्रतिष्ठानों में कार्य हेतु बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य सत्यापन* सुनिश्चित करने तथा समस्त पुलिस कार्मिकों को *स्वच्छ एवं सुसज्जित वर्दी* धारण करने के निर्देश दिए गए, जिससे आमजन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सके।
अंत में थाने पर उपस्थित विवेचकों के स्तर पर *लंबित विवेचनाओं की विवेचकवार समीक्षा* करते हुए सभी प्रकरणों का गुण-दोष के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अनुरोध व्यास, वाचक नरेन्द्र पुरी व अन्य मौजूद रहे।

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…