तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली रानीपुर, नशा तस्करो पर हरिद्वार पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही जारी*
*दौराने चैकिंग मोटर साईकिल सवार तस्कर दबोचा, कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद*
*बाइक पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा कर रहा था नशा सामग्री की तस्करी*
कप्तान नवनीत सिंह के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए कल दिनांक 29.03.2026 की रात चौकी सुमननगर क्षेत्रान्तर्गत कृपाल नगर सिडकुल की और जाने वाले कच्चे रास्ते पर स्थित खाली मैदान से एक संदिग्ध को फर्जी नंबर प्लेट लगी मो0सा0 स्पलेण्डर, 10 ग्राम अवैध स्मैक व स्मैक बेचकर कमाये गये 900 रूपए के साथ पकड़ा।
पकड़े गए संदिग्ध ने पूछताछ में बताया कि यह स्मैक वह सिडकुल से लेकर आया था। उक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटर साइकिल भी आरोपी को सप्लायर द्वारा ही दी गई थी। बरामदगी के आधार पर पकड़े गए युवक व सप्लायर के खिलाफ मु0अ0सं0 93/26 धारा-336,340 B.N.S व धारा-8,21,60 N.D.P.S ACT का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार आरोपी को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
*पकड़ा गया आरोपी-*
सचिन कुमार पुत्र शिवलाल सिंह निवासी ग्राम लालापुर पीपलसाना थाना-ठाकुरद्वारा जनपद मुरदाबाद उ0प्र0 हाल निवासी व्वाइट हाउस के सामने वाली बिल्डिंग पर किरायेदार सिडकुल थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-18 वर्ष
*बरामदगी-*
1- कुल 10 ग्राम स्मैक (कीमती करीब 1,00,000/- रू0)
2- एक मो0सा0 स्पलेण्डर फर्जी नम्बर प्लेट लगी
3- नगदी कुल 900 रू0
*पुलिस टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा
2- उ0नि0 विकास रावत (चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट)
3- कानि0 उदय चौहान
4- कानि0 विवेक गुसांई
5- कानि0 दीप गौड

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…