तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली रानीपुर, होटल में देर रात लडाई झगडे की सूचना पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही*
*मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने DJ वाले बाबूजी सहित 05 दबोचे*
*शिवालिक नगर स्थित होटल विस्तारा का है मामला*
*शराब पीने के बाद डीजे बजाने को लेकर हुआ था दोनों पक्षों में विवाद*
दिनांक 28.03.2026 की रात्रि में रानीपुर पुलिस को शिवालिक नगर स्थित होटल विस्तारा में लडाई झगडे की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जानकारी की गयी पता चला कि होटल विस्तारा में पार्टी कर रहे प्रथम पक्ष का देर रात शराब के नशे में डी0जे0 संचालकों से डी0जे0 बजाने को लेकर विवाद और मारपीट हो रही थी।
पुलिस टीम द्वारा दोनो पक्षो को समझने का काफी प्रयास करने पर भी उसके द्वारा नशे में उत्तेजित होकर मारपीट जारी रखने पर पुलिस ने शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनो पक्षो के कुल पांच व्यक्तियो को अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0एस के तहत हिरासत में लिया। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*विवरण आरोपी-*
1- राजकुमार पुत्र सुमनपाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
2- अभिमन्यु चौहान पुत्र अर्जुन चौहान निवासी सीतापुर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
3- अनुज झा पुत्र प्रमोद झा निवासी सीतापुर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।
4- चितरजन पुत्र बाबूराम निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
5- रजत पुत्र बाबूराम निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 विकास रावत (चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट)
2- कानि0 विवेक गुसांई
3- कानि0 कुँवर राणा
4- कानि0 गिरेन्द्र
5- कानि0 विरेन्द्र जोशी

More Stories
बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जनसहायता शिविर का सफल आयोजन: जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त एवं सचिव सिमरनजीत कौर के मार्गदर्शन में डीएलएसए की पहल, ग्राम इक्कड़ कलां में 60-दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत लगा विशाल विधिक एवं स्वास्थ्य शिविर; ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान…
इप्टा की टीम ने पिरान कलियर दरगाह में मांगी देश में शांति और सौहार्द की दुआ; नुक्कड़ नाटक व कविताओं से दिया शिक्षा और नशाबंदी का संदेश, टीम का हुआ भव्य अभिनंदन…
पितृ विसर्जन (अमावस्या) पर हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन लागू: 10 अक्टूबर को बाहरी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, जानें रूट और पार्किंग प्लान…