तनवीर अली हरिद्वार।
थाना सिडकुल, एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का एक्शन*
*अवैध सिलेंडरों का जखीरे के साथ जावेद नामक युवक पुलिस ने दबोचा*
*प्रगतिशील ईरान-इजरायल अमेरिका युद्ध के बीच मोटा मुनाफ कमाने का था प्लान*
*आरोपी भीड़भाड़ वाले इलाके में चला रहा था अवैध LPG सिलेण्डरो का धंधा*
वर्तमान में चल रहे ईरान इजरायल अमेरिका युद्ध के बीच हरिद्वार पुलिस ने एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भांडाफोड करते हुए बड़ी संख्या में अवैध सिलेंडरों के साथ एक आरोपी को हिरासत में लिया।
जारी युद्ध के बीच सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों और अन्य व्यवसायिक संस्थानों के आसपास अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही पुलिस को दिनांक 27/03/2026 को खुफिया सूत्र व सूचना तंत्र के माध्यम से सूचना मिली कि रावली महदूद में अवैध सिलेंडरों का भंडारण किया जा रहा है।
सूचना पर एक्टिव पुलिस टीम ने बताए गए घर पर छापेमारी कर भरी संख्या में अवैध सिलेंडर बरामद किए।पकड़ा गया आरोपी पूछताछ में कोई जवाब नहीं दे पाया।रावली महदूद में भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में LPG गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण से कभी भी कोई बड़ी अनहोनी घटना घटित हो सकती थी।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग द्वारा गैस की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कड़ी कार्यवाही*
जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की किसी भी देश में कालाबाजारी एवं घटतौली न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति विभाग को निरंतर छापामारी करने के निर्देश दिए गए है।
जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जिला अधिकारी के निर्देशन में पूर्ति निरीक्षक बहादराबाद द्वारा रावली महदूद क्षेत्र से 17 अवैध घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए है एवं एक अभियुक्त जावेद पुत्र अख्तर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उन्होंने अवगत कराया है कि अवैध घरेलू सिलेंडर घटतौली एवं अवैध भंडारण के संबंध में छापेमारी की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
इस कार्यवाही में पूर्ति निरीक्षक प्रकाश फर्त्याल,अरुण सैनी सहित थाना सिडकुल की चीता पुलिस मौजूद रहे।
मौके पर ही जिला पूर्ति अधिकारी जनपद हरिद्वार को बुलाया गया तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई कर अभियोग पंजीकृत जा रहा है।
*पकड़ा गया आरोपित-*
जावेद पुत्र अख्तर निवासी रविदास मंदिर के पास रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिदवार
*विवरण पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष नितेश शर्मा
2. हेड कांस्टेबल सुनील सैनी
3. कांस्टेबल रोहित बरोड़िया

More Stories
बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जनसहायता शिविर का सफल आयोजन: जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त एवं सचिव सिमरनजीत कौर के मार्गदर्शन में डीएलएसए की पहल, ग्राम इक्कड़ कलां में 60-दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत लगा विशाल विधिक एवं स्वास्थ्य शिविर; ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान…
इप्टा की टीम ने पिरान कलियर दरगाह में मांगी देश में शांति और सौहार्द की दुआ; नुक्कड़ नाटक व कविताओं से दिया शिक्षा और नशाबंदी का संदेश, टीम का हुआ भव्य अभिनंदन…
पितृ विसर्जन (अमावस्या) पर हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन लागू: 10 अक्टूबर को बाहरी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, जानें रूट और पार्किंग प्लान…