तनवीर अली हरिद्वार।
थाना सिडकुल, पेशेवर जमानती गैंग पर अपना शिकंजा कसती हरिद्वार पुलिस, कथित गैंग सरगना सहित 02 गिरफ्तार, पूर्व में गैंग के 03 सदस्य को भेजा था जेल, सरगना के कब्जे से कई दस्तावेज व जेल भेजे गए आरोपितों के मोबाइल बरामद, मास्टरमाइंड सरफराज दस्तावेजों का घोलमोल कर खेलता था जमानत का खेल, नाम एक लेकिन चेहरा और मालिकाना हक अलग, जमानत पर लगे कागजात निकले किसी और के।
CJM कोर्ट रोशनाबाद में जमानतियों द्वारा न्यायालय को गुमराह कर झूठा शपथपत्र प्रस्तुत करने व आरोपियों के पेशेवर जमानती होने पर दिनांक 23.03.2026 को थाना सिडकुल पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के आदेश पर कमलेश, उज्ज्वल व नरेश को जेल भेजा गया था।
फर्जी व पेशेवर जमानतियों की कुंडली खंगालते हुए पुलिस टीम ने आज दिनांक 26.03.2026 को इस गैंग के कथित सरगना/ मास्टरमाइंड सरफराज व एक अन्य आरोपी सतीश को गिरफ्तार किया गया।
विवेचना में सामने आया है कि मास्टरमाइंड सरफराज ने सतीश के साथ मिलकर जीएम द्वितीय कोर्ट में प्रचलित मुकदमे शैलेंद्र बनाम साक्षी में लगाकर श्रीमती साक्षी तिवारी की जमानत ली है। उक्त जमानत में इस्तेमाल जमीन के कागजात वास्तव में सतीश नाम के ही किसी अन्य व्यक्ति के हैं। आरोपियों ने झूठे साक्ष्य, कथन तथा शपथ पत्र देकर माननीय न्यायालय को गुमराह करते हुए जमानत ली गई थी।
जमानत में लगाए गए जमीन के कागजात के वास्तविक स्वामी को यह जानकारी ही नहीं थी कि उसकी जमीन की फर्द का उपयोग किया गया है।
दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश करने के साथ ही विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*पकड़े गए आरोपित-*
1- सरफराज पुत्र उमरदराज निवासी मोहल्ला चौहनान कोतवाली ज्वालापुर
2- सतीश पुत्र यशपाल निवासी ग्राम बहादुरपुर थाना पथरी

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…