एसएसपी नवनीत सिंह ने थाना बुग्गावाला का किया वार्षिक निरीक्षण…थाना परिसर, कर्मचारी बैरक की स्वच्छता व्यवस्था पर जताया संतोष, कार्यालय स्टाफ को दस्तावेज एवं रजिस्टरों को अपडेट रखने के दिए निर्देश…

थाना बुग्गावाला, सालाना निरीक्षण के लिए थाना बुग्गावाला पहुंचे SSP नवनीत सिंह, सेरिमोनियल गार्द के आकर्षक सलामी कौशल उपरांत शुरु हुआ निरीक्षण, थाना परिसर, कर्मचारी बैरक की स्वच्छता व्यवस्था पर जताया संतोष, कार्यालय स्टाफ को दस्तावेज एवं रजिस्टरों को अपडेट रखने के दिए निर्देश, कर्मचारियों को शस्त्र अभ्यास होना बहुत ज़रूरी समय समय पर पुलिस लाइन में दिया जाए प्रशिक्षण, माल खाना मोहर्रिर को निर्णित मुकदमों के माल के निस्तारण के दिए निर्देश, विवेचक प्राप्त मुकदमों का गुण दोष के आधार पर निश्चित समयावधि में करें निस्तारण- एसएसपी हरिद्वार।

वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह आज वार्षिक निरीक्षण के लिए थाना बुग्गावाला पहुंचे। उनके थाना आगमन पर मौजूद क्षेत्राधिकारी बुग्गावाला सहित अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा सेरिमोनियल ड्रेस में सजी गार्द द्वारा सलामी दी गई।

निरीक्षण की औपचारिक शुरुआत करते हुए महोदय द्वारा थाना प्रांगण, कार्यालय, कर्मचारी बैरक, भोजनालय आदि स्थानों को चैक करते हुए सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। इसके साथ ही थाना प्रभारी को गर्मियों की शुरुआत से पहले पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने, किटनाशकों के छिड़काव एवं शौचालयों की निरंतर सफाई किए जाने के संबंध में निर्देशित किया।

थाना कार्यालय कर्मचारियों से बात करते हुए एसएसपी द्वारा विभिन्न दस्तावेज, रजिस्टर व सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट को चैक किया गया तथा नियमित रुप से रजिस्टरों को अपडेट रखने एवं निस्तारित शिकायती प्रार्थना पत्रों को समय से संबंधित कार्यालयों को प्रेषित करने तथा सीसीटीएनएस प्रोजेक्ट से जुड़े किसी भी उपकरण की आवश्यकता होने पर पत्राचार करने के निर्देश दिए गए।

थाना प्रांगण में उपलब्ध अस्लाह का निरीक्षण करते हुए एसएसपी द्वारा जवानों से उक्त अस्लाह को खोलने-जोड़ने की कार्यवाही करते हुए हेड मोहर्रिर को निरंतर अस्लाह सफाई व प्रशिक्षण के निर्देश दिए गए।

मालखाना का निरीक्षण करते हुए महोदय द्वारा माल मुकदमाती को वर्षवार व क्रमवार सही तरीके से रखने, आबकारी अधिनियम से जुड़े माल मुकदमाती के अल्पीकरण, निर्णित माल मुकदमाती के सप्ताह भर में निस्तारण एवं लावारिस वाहनों की नीलामी के लिए पत्राचार हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशत करते हुए थाना प्रभारी को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी।

निरीक्षण उपरांत एसएसपी हरिद्वार द्वारा थाने में नियुक्त कर्मचारियों का सैनिक सम्मेलन लेते हुए जवानों की कुशलक्षेम एवं समस्याओं की जानकारी कर समस्याओं के निवारण के उपाय किए गए। विवेचकों से बात करते हुए कप्तान द्वारा प्राप्त विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर निश्चित समयावधि में निस्तारण करने व थाना प्रभारी को निश्चित समयावधि में ओआर लेकर प्रगति की जानकारी करने के निर्देश दिए गए।

You may have missed