तनवीर अली हरिद्वार।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया तहसील भगवानपुर का निरीक्षण,तहसील में अपनी समस्याओं एवं कार्य को लेकर आने वाले आमजन की समस्याओं का तत्परता से किया जाय समाधान,तहसील में लम्बित वादों का प्राथमिक से किया जाय निस्तारण
हरिद्वार 17 मार्च 2026।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तहसील दिवस के अवसर पर तहसील भगवानपुर कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण कर किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सभी पटल सहायकों एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील में अपनी समस्याओं एवं कार्य को लेकर आने वाले आमजन की समस्याओं का तत्परता से कार्रवाई की जाय, इसमें किसी भी तरह से कोई विलंब न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर दुबारा तहसील के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने सभी अभिलेखों को ठीक ढंग से रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने तहसील में लम्बित वादों की जानकारी लेते हुए कहा कि जो वाद लम्बे समय से निस्तारण हेतु लम्बित है ऐसे वादों को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील कार्यालय में लगे सभी सीसी टीवी कैमरो को दुरस्त रखने के निर्देश दिए। तथा तहसील द्वारा निर्गत होने वाले विभिन्न प्रमाणपत्रों को आवेदकों को समय पर उपलब्ध कराये जाये। उन्होंने तहसील कार्यालय एवं परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी पुलिस उपाधीक्षक अभिनव चौधरी, तहसीलदार भगवानपुर दयाराम सहित सम्बन्धित कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जनसहायता शिविर का सफल आयोजन: जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त एवं सचिव सिमरनजीत कौर के मार्गदर्शन में डीएलएसए की पहल, ग्राम इक्कड़ कलां में 60-दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत लगा विशाल विधिक एवं स्वास्थ्य शिविर; ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान…
इप्टा की टीम ने पिरान कलियर दरगाह में मांगी देश में शांति और सौहार्द की दुआ; नुक्कड़ नाटक व कविताओं से दिया शिक्षा और नशाबंदी का संदेश, टीम का हुआ भव्य अभिनंदन…
पितृ विसर्जन (अमावस्या) पर हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन लागू: 10 अक्टूबर को बाहरी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, जानें रूट और पार्किंग प्लान…