तनवीर अली हरिद्वार।
आगामी ईद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्रों में गोष्ठियों का आयोजन*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में जनपद हरिद्वार के समस्त थाना क्षेत्रों में आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से गोष्ठियों/शांति बैठकों का आयोजन किया गया।
इन गोष्ठियों में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्टों से दूर रहने एवं किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी से अपील की गई कि त्योहार को मिलजुलकर मनाएं एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
हरिद्वार पुलिस जनपदवासियों को आश्वस्त करती है कि ईद पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

More Stories
बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जनसहायता शिविर का सफल आयोजन: जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त एवं सचिव सिमरनजीत कौर के मार्गदर्शन में डीएलएसए की पहल, ग्राम इक्कड़ कलां में 60-दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत लगा विशाल विधिक एवं स्वास्थ्य शिविर; ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान…
इप्टा की टीम ने पिरान कलियर दरगाह में मांगी देश में शांति और सौहार्द की दुआ; नुक्कड़ नाटक व कविताओं से दिया शिक्षा और नशाबंदी का संदेश, टीम का हुआ भव्य अभिनंदन…
पितृ विसर्जन (अमावस्या) पर हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन लागू: 10 अक्टूबर को बाहरी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, जानें रूट और पार्किंग प्लान…