तनवीर अली हरिद्वार।
थाना सिडकुल हरिद्वार, नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले फरार ईनामी आरोपी को धर दबोचा, पूर्व में किया गया था अभियोग पंजीकृत, आरोपित चल रहा था फरार, आरोपित पर था ₹ 5000/- का ईनाम घोषित, अपहृता को पूर्व में किया गया बरामद।
दिनांक 29/1/2026 को वादी कमल राम निवासी बलियो चिलकहर उत्तर प्रदेश की लिखित तहरीर पर वादी की नाबालिक पुत्री को अज्ञात आरोपित द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना सिडकुल पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।
दिनांक 2/2/2026 को मुकदमा उपरोक्त की अपहर्ता को बरामद किया गया।
मुकदमा उपरोक्त का प्रकाश में आया आरोपित राहुल पुत्र करण सिंह निवासी नहटोर थाना नहटोर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी हेतमपुर रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार फरार चल रहा था जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ₹ 5000/- का ईनाम घोषित किया गया था।
आरोपित को मोबाइल सर्विलांस की मदद से दिनांक 14.03.2026 को महिंद्रा चौक से पकडा गया।
अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम व पता आरोपित*
राहुल पुत्र करण निवासी नहटोर थाना नहटोर जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल हेत्तमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक मनीषा नेगी
2- कांस्टेबल मनीष

More Stories
बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जनसहायता शिविर का सफल आयोजन: जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त एवं सचिव सिमरनजीत कौर के मार्गदर्शन में डीएलएसए की पहल, ग्राम इक्कड़ कलां में 60-दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत लगा विशाल विधिक एवं स्वास्थ्य शिविर; ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान…
इप्टा की टीम ने पिरान कलियर दरगाह में मांगी देश में शांति और सौहार्द की दुआ; नुक्कड़ नाटक व कविताओं से दिया शिक्षा और नशाबंदी का संदेश, टीम का हुआ भव्य अभिनंदन…
पितृ विसर्जन (अमावस्या) पर हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन लागू: 10 अक्टूबर को बाहरी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित, जानें रूट और पार्किंग प्लान…