तनवीर अली हरिद्वार।
ईदगाह कमेटी ने शुरू की ईद की नमाज की तैयारियां
ईदगाह कमेटी के पदाधिकारियों ने किया क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण
ईद से पूर्व दुरूस्त की जाए सफाई व्यवस्था-अहसान अंसारी
हरिद्वार, 12 मार्चं। ईदगाह कमेटी ने ईदगाह में होने वाली ईद की नमाज की तैयारियां शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को ईदगाह कमेटी के सचिव बाबर खान और वार्ड 44 त्रिमूर्ति नगर के पार्षद व ईदगाह कमेटी के सदस्य अहसान अंसारी ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ ईदगाह और आसपास क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम के क्षेत्रीय सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक कुसुम पाल और पर्यावरण पर्यवेक्षक अखिल कुमार मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पार्षद अहसान अंसारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईद से पूर्व ईदगाह परिसर, आसपास के क्षेत्रों और ईदगाह रोड पर विशेष अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि ईद की नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग ईदगाह पहुंचते हैं। इसलिए साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना बेहद जरूरी है। इस दौरान उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य व ईदगाह कमेटी के उपाध्यक्ष सज्जाद अहमद गौड़, पार्षद प्रतिनिधि जाफिर अंसारी, सगीर अंसारी, शिवम कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे और सभी ने बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

More Stories
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार ने किया ‘सशक्त युवा सशक्त भारत’ अभियान का आगाज; सचिव सिमरनजीत कौर के नेतृत्व में हुए विभिन्न कार्यक्रम…