SMAU International Industry & Trade Chambers एवं Pure and Cure Healthcare Private Limited (Akums Group) द्वारा संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान, उनकी उपलब्धियों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित करना था।
इस अवसर पर कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती किरण जैसल जी (मेयर, हरिद्वार) उपस्थित रहीं। इसके साथ ही श्रीमती मीरा रावत जी (आपदा प्रबंधक), डॉ. प्रिया आहूजा जी (योगाचार्य), श्रीमती सगीता राणा जी (राष्ट्रीय वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी) तथा श्रीमती पियूष शर्मा जी (चेयरमैन, शिवालिक नगर की धर्मपत्नी) ने कार्यक्रम में सहभागिता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कंपनियों से आई हुई अनेक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए तथा महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा गया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
इस आयोजन ने महिलाओं के सम्मान, उनके योगदान और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका को रेखांकित करते हुए सभी उपस्थित लोगों को महिला सशक्तिकरण के लिए मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
SMAU International Industry & Trade Chambers एवं Pure and Cure Healthcare Private Limited (Akums Group) द्वारा संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजित… महिलाओं के योगदान, उनकी उपलब्धियों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को किया गया सम्मानित…

More Stories
ऑपरेशन प्रहार में भगवानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, अपहृत बालिका सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन में केस सॉल्व: पुलिस के ‘प्रहार’ से शिकंजे में आया दरिंदा, सकुशल मिली नाबालिग, सलाखों के पीछे पहुँचा अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी…
बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जनसहायता शिविर का सफल आयोजन: जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त एवं सचिव सिमरनजीत कौर के मार्गदर्शन में डीएलएसए की पहल, ग्राम इक्कड़ कलां में 60-दिवसीय मेगा ड्राइव के तहत लगा विशाल विधिक एवं स्वास्थ्य शिविर; ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान…
इप्टा की टीम ने पिरान कलियर दरगाह में मांगी देश में शांति और सौहार्द की दुआ; नुक्कड़ नाटक व कविताओं से दिया शिक्षा और नशाबंदी का संदेश, टीम का हुआ भव्य अभिनंदन…