कोतवाली भगवानपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान,पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत EXIDE कंपनी में जागरूकता अभियान।
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 07.03.2026 को EXIDE कंपनी, सिकंदरपुर (भगवानपुर) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। पुलिस टीम द्वारा महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, गौरा शक्ति ऐप, उत्तराखंड पुलिस ऐप, आपातकालीन हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 1090 / 1091, तथा साइबर अपराध से बचाव व हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
साथ ही छेड़छाड़, घरेलू हिंसा व अन्य आपात परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई गई तथा आत्मरक्षा के सामान्य उपाय और सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को यह संदेश दिया गया कि किसी भी समस्या की स्थिति में वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। पुलिस आपकी सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सुरक्षा और विश्वास बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

More Stories
नगर कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन: चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा स्मैक तस्कर, महिला सप्लायर की खोज जारी, अवैध स्मैक की बरामद,
कांवड़ मेला-2026 की सफलता पर GRP का भव्य आयोजन: SP अरुणा भारती की अगुवाई में आयोजित हुआ ‘बड़ा खाना’, उत्कृष्ट पुलिसकर्मीयों और इंस्पेक्टर विपिन पाठक को किया सम्मानित, 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेल सफर कराया पूरा, 34 बिछड़े लोगों को परिजनों से मिलाकर जीआरपी ने पेश की मिसाल…
758वां सालाना उर्स को लेकर पिरान कलियर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, नवनियुक्त मेला प्रभारी कमल मोहन भंडारी के कंधों पर सुरक्षा की कमान,4 जोन और 13 सेक्टरों में बंटा मेला क्षेत्र; 100 CCTV, 24 बैरियर, 11 वॉच टावर और 13 पार्किंग स्थलों से होगी ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी,