तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली रानीपुर हरिद्वार, हरिद्वार पुलिस ने दौराने चैकिंग धर दबोचा एक संदिग्ध आरोपी।
आरोपी के कब्जे से बरामद किया एक अवैध तमंचा व कारतूस।
आरोपी ने शादी समारोह में टसन दिखाने के लिये रखा था तमंचा।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार आपराधिक घटनाओ की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा दिनांक 15.02.2026 की रात्रि को संदिग्ध व्यक्तियो की चैकिंग के दौरान रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत सुमननगर से आरोपी अजय उर्फ चिंगारी पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम गढ़ न0 2 कोतवाली रानीपुर हरिद्वार को पकड कर उसके कब्जे से 01अदद तमंचा 12 बोर व 01 कारतूस की बरामदगी की गयी ।
आरोपी द्वारा पूछताछ पर बताया कि उसने तमंचा शादी समारोह आदि में टसन दिखाने के लिए अपने पास रखा था ।पुलिस ने आरोपी उपरोक्त के विरूद्ध थाना रानीपुर पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम पता आरोपी-*
1-अजय उर्फ चिंगारी पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम गढ़ न0 2 कोतवाली रानीपुर हरिद्वार।
*बरामदगी-*
एक अदद तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 अर्जुन कुमार, चौकी प्रभारी सुमननगर,
2- कानि0 हरीश राणा,
3- कां0राजेन्द्र रौतेला,

More Stories
पथरी पुलिस का वाहन चोरों पर बड़ा प्रहार: 06 बाइक बरामद, पुलिस हिरासत में आरोपी; मुकदमा दर्ज होने के 48 घंटे में बड़ा खुलासा, गिरोह के अन्य साथियों की तलाश शुरू…
उत्तराखंड में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर एक साल का संपूर्ण प्रतिबंध,आयुक्त विनय शंकर पांडे का विज़न और बयान: “जनता का स्वास्थ्य सरकार की है पहली प्राथमिकता…
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मातृ आंचल कन्या विद्यापीठ में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में, बालिकाओं को अधिकारों व शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक, शिक्षत और जागरूक बनकर ही सशक्त बनेंगी बालिकाएं…