तनवीर अली हरिद्वार।
थाना बुग्गावाला, हरिद्वार पुलिस का नशा मुक्ति अभियान के तहत युवाओं की नशो मे जहर घोलने वाले नशा तस्करो पर कड़ा प्रहार, देवभूमि को नशा मुक्त करने के लिए हरिद्वार पुलिस चला रही है लगातार अभियान, 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01आरोपी को धर दबोचा।
एस0एस0पी0हरिद्वार द्वारा नशा मुक्त भारत एवं ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है।
आदेश के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक थाना बुग्गावाला द्वारा युवाओं की नशो मे जहर घोलने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु अलग-अलग टास्क दिये गये है।
प्रभारी निरीक्षक बुग्गावाला द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, तथा मुखवीर तन्त्र को सक्रिय किया गया ।
उक्त क्रम में दिनांक 15.02.2026 को पुलिस टीम द्वारा चौकी अमानतगढ़ बेरियर पर दौराने चैकिंग आरोपी मुकमील पुत्र अब्दुल सत्तार नि0 गांजा मजरा थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार को 3.39 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकडा गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर NDPS Act का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
*नाम पता आरोपित*
(1) मुकमील पुत्र अब्दुल सत्तार नि0 गांजा मजरा थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार।
*विवरण बरामदगी*
आरोपी के कब्जे से 3.39 ग्राम अवैध स्मैक
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह थाना
2- हे0का0प्रवीण कुमार
3- कानि0 रमेश राणा

More Stories
पथरी पुलिस का वाहन चोरों पर बड़ा प्रहार: 06 बाइक बरामद, पुलिस हिरासत में आरोपी; मुकदमा दर्ज होने के 48 घंटे में बड़ा खुलासा, गिरोह के अन्य साथियों की तलाश शुरू…
उत्तराखंड में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर एक साल का संपूर्ण प्रतिबंध,आयुक्त विनय शंकर पांडे का विज़न और बयान: “जनता का स्वास्थ्य सरकार की है पहली प्राथमिकता…
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मातृ आंचल कन्या विद्यापीठ में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में, बालिकाओं को अधिकारों व शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक, शिक्षत और जागरूक बनकर ही सशक्त बनेंगी बालिकाएं…