तनवीर अली हरिद्वार।
सुभाष नगर की ३ प्रमुख जनसमस्याओं के स्थायी समाधान हेतु सीएम धामी से मिले पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा
- हाईटेंशन लाइन हटाने, सीवर-जल निकासी और पेयजल संकट का स्थायी समाधान करने का अनुरोध किया,
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीनों जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण का दिया आश्वासन
हरिद्वार। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने रानीपुर विधान सभा के सुभाष नगर क्षेत्र की तीन प्रमुख और गंभीर जनसमस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा तथा वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती किरण सिंह के साथ प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने इन सभी प्रमुख मांगों को मुख्यमंत्री घोषणा में सम्मिलित करते हुए इनके त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक बजट एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।
राजीव शर्मा, मुख्यमंत्री और किरण सिंह ने विकास कार्य को लेकर जताई प्रतिबद्धता
बैठक के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी किरण सिंह और भाजपा पदाधिकारियों ने क्षेत्र के विकास कार्य को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। राजीव शर्मा ने स्पष्ट किया कि सुभाष नगर क्षेत्र की ये समस्याएँ सीधे तौर पर स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक दिनचर्या से जुड़ी हुई हैं। हमारा निरंतर प्रयास है कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो और नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े।
प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वस्त किया कि शासन स्तर पर इन जनसमस्याओं का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा तथा विकास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।
सुभाष नगर की ३ मुख्य माँगे:
- हाईटेंशन विद्युत लाइन: आवासीय क्षेत्र के ऊपर से गुजर रही खतरनाक हाईटेंशन विद्युत लाइन को तत्काल हटाना।
- सीवर व जल निकासी: क्षेत्र की सीवर लाइन और जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था में व्यापक सुधार।
- पेयजल व्यवस्था: पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्या का हमेशा के लिए स्थायी समाधान।

More Stories
उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल: डॉ. ढाल सिंह बिसेन संभालेंगे राज्य की कमान, राष्ट्रपति ने जारी किए आदेश, संसदीय और प्रशासनिक अनुभव से समृद्ध व्यक्तित्व…
बुग्गावाला पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, सघन चेकिंग अभियान में अवैध देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी किया गिरफ्तार…
उत्तराखंड जल संस्थान शाखा (गंगा) के कर्मचारियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय जगजीतपुर में दिया प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन; 14 अक्टूबर से उग्र आंदोलन की दी चेतावनी, प्रशासन की वादाखिलाफी से बढ़ा कर्मचारियों का आक्रोश…