तनवीर अली हरिद्वार।
थाना सिडकुल हरिद्वार, दौराने चैकिंग हरिद्वार पुलिस द्वारा 01 संदिग्ध व्यक्ति को धर दबोचा, आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध बंदूक दो नाली मय तीन अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद, आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की जा रही थी।
पुलिस टीम के दौराने चैंकिंग/गश्त आरोपी मनजीत पुत्र आलम सिंह निवासी टीरा टोंगिया थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार पतंजलि विश्वविद्यालय से आगे जंगल की ओर से 01अदद अवैध अवैध बंदूक दो नाली में 03 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर के साथ धर दबोचा।
आरोपी के विरुद्ध थाना हाजा पर आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम व पता आरोपी*
मन्जीत सिंह पुत्र आलम सिंह निवासी टीरा टोंगिया थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी*
01 अदद अवैध बंदूक दो नाली व 03 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर
*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक शैलेंद्र ममगई
2-कांस्टेबल मनीष

More Stories
पथरी पुलिस का वाहन चोरों पर बड़ा प्रहार: 06 बाइक बरामद, पुलिस हिरासत में आरोपी; मुकदमा दर्ज होने के 48 घंटे में बड़ा खुलासा, गिरोह के अन्य साथियों की तलाश शुरू…
उत्तराखंड में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर एक साल का संपूर्ण प्रतिबंध,आयुक्त विनय शंकर पांडे का विज़न और बयान: “जनता का स्वास्थ्य सरकार की है पहली प्राथमिकता…
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मातृ आंचल कन्या विद्यापीठ में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में, बालिकाओं को अधिकारों व शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक, शिक्षत और जागरूक बनकर ही सशक्त बनेंगी बालिकाएं…