तनवीर अली हरिद्वार।
प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा ग्रहण किया एसएसपी देहरादून का पदभार*
*महिला सुरक्षा, लॉ एण्ड आर्डर तथा यातायात सुधार की दिशा में और अधिक ठोस प्रयासों को बताया अपनी प्रार्थमिकता*
*पुलिसकर्मियों के मनोबल को ऊंचा रखते हुए कार्यक्षमता को बढाने पर रहेगा फोकस*
*सामजिक सौहार्द बिगाडने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध जीरो टालरेंस का दिया संदेश, होगी सख्त वैधानिक कार्यवाही*
आज दिनांक: 14-02-26 को श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त प्रेस वार्ता में महोदय द्वारा बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अपनी प्रार्थमिकताओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था की स्थिती को और अधिक बेहतर करना तथा यातायात सुधार की दिशा में और अधिक महत्वपूर्ण कार्य किये जाने को अपनी प्रार्थमिकता बताते हुए महोदय द्वारा अवगत कराया कि इस दिशा में और अधिक ठोस प्रयास किये जायेंगे, साथ ही पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा रखते हुए उनकी कार्यक्षमता को बढाने की दिशा में प्रयास किये जायेेगे। इस दौरान महोदय द्वारा सामप्रदायिक सौहार्द तथा धार्मिक सामंजस्य को बिगाडने का प्रयास करने वालो को स्पष्ट संदेश दिया कि ऐसे अराजक तत्वों के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

More Stories
पथरी पुलिस का वाहन चोरों पर बड़ा प्रहार: 06 बाइक बरामद, पुलिस हिरासत में आरोपी; मुकदमा दर्ज होने के 48 घंटे में बड़ा खुलासा, गिरोह के अन्य साथियों की तलाश शुरू…
उत्तराखंड में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों पर एक साल का संपूर्ण प्रतिबंध,आयुक्त विनय शंकर पांडे का विज़न और बयान: “जनता का स्वास्थ्य सरकार की है पहली प्राथमिकता…
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मातृ आंचल कन्या विद्यापीठ में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में, बालिकाओं को अधिकारों व शिक्षा के प्रति किया गया जागरूक, शिक्षत और जागरूक बनकर ही सशक्त बनेंगी बालिकाएं…