तनवीर अली हरिद्वार।
थाना श्यामपुर, शराब का नशा और लूट का ड्रामा, हरिद्वार पुलिस ने उतारा खुमार*
*डायल 112 को गुमराह करना पड़ा भारी, नशेड़ी कॉलर गिरफ्तार*
*नशे में गढ़ी लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने पहुंचाया जेल, क्रेटा कार भी हुई सीज*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में आपातकालीन सेवाओं पर भ्रामक सूचना देने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।
दिनांक 13.02.2026 की रात्रि को एक कॉलर ने 112 पर सूचना दी कि मोटरसाइकिल (UP11-3904) सवार दो युवकों ने उससे 10,000 रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए रात्रि अधिकारी अ.उ.नि. रविन्द्र गौड तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे।
कॉलर जयन्त मंमगई से पूछताछ की, तो वह अत्यधिक शराब के नशे में पाया गया और अपनी क्रेटा कार (UK08AJ-9955) चला रहा था। पूछताछ के दौरान वह घटना के संबंध में विरोधाभासी बयान देने लगा। स्थानीय लोगों से पूछताछ और सख्ती से जांच करने पर पता चला कि लूट की कोई घटना हुई ही नहीं थी।
अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने नशे की हालत में पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करा कर धारा 185 एम.वी. एक्ट के तहत अभियुक्त को गिरफ्तार किया व घटना में प्रयुक्त कार (UK08AJ-9955) को एम.वी. एक्ट के तहत सीज किया गया।
*अभियुक्त का विवरण*
जयन्त मंमगई उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम व थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार।
*जब्त वाहन का विवरण*
वाहन संख्या UK08AJ-9955 (क्रेटा कार)
*पुलिस टीम*
1. अ0उ0नि0 रविन्द्र गौड
2. का0 मनोज रतूडी
3. का0 चा0 मोहन सिंह रावत
4. हो0गा0 नितिन कुमार

More Stories
नवोदय नगर में रामलीला का भव्य उद्घाटन: मुख्य अतिथि मनोज धनगर का हुआ आत्मीय स्वागत,मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा और धर्म का देता है संदेश: मनोज धनगर…
जीआरपी की बड़ी स्ट्राइक: ट्रेनों का सिग्नल ठप कर लूटने वाला ₹25,000 का इनामी डकैत कैनूर गिरफ्तार, एसपी अरुणा भारती के नेतृत्व में चला विशेष अभियान, शातिर लुटेरा चढ़ा लक्सर पुलिस व SOG के हत्थे; नई वारदात करने से पहले दबोचा…
एसपी जीआरपी अरुणा भारती के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘मामा टीटी गैंग’ का पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; 25 हजार नगद बरामद, 50 हजार किए फ्रीज, मजदूरों की दीपावली रोशन…