तनवीर अली हरिद्वार:–जमीनी रजिश में लाठी-सरियों से हमले में वृद्ध महिला की हत्या प्रकरण, आरोपियों में दो भाई गिरफ्तार।
थाना खानपुर पुलिस ने दल्लावाला गांव में जमीन की रंजिश में हमले में वृद्ध महिला की हत्या के मामले में बुधवार को दो भाइयों को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
थानाधिकारी अभिनव शर्मा ने बताया कि हत्या के प्रकरण में दल्लावाला निवासी गुरदीप व अमित पुत्रगण सुरेशपाल को श्री सीमेन्ट फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार किया गया। तथा हमलावरों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कटर व लाठी भी बरामद की।वारदात के सम्बन्ध में चार हमलावरों सहित कुछ अन्य के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं। इनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि जमीन की रंजिश के चलते आरोपियों ने गत तीन जुलाई की रात आठ बजे मांगेराम के मकान में हमला कर दिया था। लाठी व सरियों से हमले में उनकी पत्नी कमलेश के सिर में गंभीर चोट आई थी।जिसमे कमलेश की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। जिसमे कमलेश के पति मांगेराम की तरफ से हत्या का मामला दर्ज कराया गया था।पुलिस कार्यवाही में थानाध्यक्ष खानपुर अभिनव शर्मा,उपनिरिक्षक आशीष शर्मा,आशीष नेगी,विनोद भट्ट,उपेन्द्र सिंह बिष्ट,कल्पना शर्मा कॉन्स्टेबल राजीव कुमार,सुधीर कुमार,धर्मवीर सिंह,महिला कांस्टेबल सुस्मिता रावत,रीतू,चालक कुलदीप तथा सीआईयू टीम प्रभारी जहाँगीर अली,अहसान अली,आदि का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।


More Stories
सडक दुर्घटनाओ़ की रोकथाम व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध बबुग्गावाला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर खनन सामग्री से भरे 4 डम्पर को किया सीज़…
ऑपरेशन प्रहार में रानीपुर पुलिस के हाथ लगी कामयाबी,कोतवाली क्षेत में चैकिंग के दौरान एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार, अवैध स्मैक की बरामद।
चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधा ही परिवहन विभाग की है प्राथमिकता, ग्रीन कार्ड बनवाकर चारधाम यात्रा के लिए प्रस्थान करने वाले वाहनों को अभिनव पहल के अंतर्गत यात्रा सुरक्षा किट का वितरण किया गया प्रारंभ…