वायरल वीडियो पर कनखल पुलिस का बड़ा एक्शन:  गुरुकुल कांगड़ी में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हुड़दंगियों ने बुजुर्ग सचिव से की थी मारपीट, मामले में कनखल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 4 हुड़दंगी किए गिरफ्तार,

तनवीर अली हरिद्वार।

गुरुकुल कांगड़ी में अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हुड़दंगियों ने बुजुर्ग सचिव से की मारपीट, वायरल वीडियो पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 आरोपी गिरफ्तार,ऑपरेशन प्रहार, मारपीट मामले में कनखल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 4 गिरफ्तार

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में अपराधियों और हुड़दंगियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कनखल थाना पुलिस ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के बुजुर्ग सचिव के साथ मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से विश्वविद्यालय परिसर में धरने पर बैठे थे। धरने के दौरान जब बुजुर्ग सचिव ने उन्हें समझाते हुए सुझाव देने का प्रयास किया, तो हुड़दंगियों ने उनसे अभद्रता की और मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के आदेश पर कनखल पुलिस ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया।

​वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने कुलपति को जमीन पर गिराकर मारपीट करने वाले 4 मुख्य आरोपियों की पहचान की और तुरंत मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

​गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. ​रजनीश भारद्वाज पुत्र स्व. महेश भारद्वाज (निवासी: गुरुकुल कांगड़ी विवि, कनखल)
  2. ​नरेन्द्र मलिक पुत्र स्व. जयपाल (निवासी: गुरुकुल कांगड़ी विवि, कनखल)
  3. ​ओमबीर सिंह पुत्र भूरा सिंह (निवासी: गुरुकुल कांगड़ी विवि, कनखल)
  4. ​उमाशंकर पुत्र स्व. भगवान दत्त शर्मा (निवासी: गुरुकुल कांगड़ी विवि, कनखल)

​पुलिस कार्रवाई टीम:

त्वरित कार्रवाई करने वाली कनखल पुलिस टीम में एसएचओ देवेन्द्र सिंह रावत, व.उ.नि. अनुज सिंह, अ.उ.नि. मुन्ना नेगी और हे.का. संजय धनाई शामिल रहे।

You may have missed