तनवीर अली हरिद्वार।
“साइकिलिंग व्यायाम का एक
बेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार
(बीएचईएल में ‘संडेज ऑन साइकिल’ रैली का आयोजन)
हरिद्वार, 08 फरवरी: भारतीय खेल प्राधिकरण (युवा मामले एवं खेल मंत्रालय) द्वारा चलाए जा रहे ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के अंतर्गत, आज दिल्ली एवं गुवाहाटी में मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ, बीएचईएल हरिद्वार में भी ‘संडेज ऑन साइकिल’ नामक रैली का आयोजन किया गया । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया, जिसमें बड़ी संख्या में साइकिल चालकों ने भाग लिया । बीएचईएल स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रारम्भ होकर यह रैली उपनगरी के विभिन्न मार्गों से होती हुई, वापस स्पोर्ट्स स्टेडियम पर आकर समाप्त हुई ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने कहा कि यह अभियान न केवल स्वास्थ्य के लिए, बल्कि प्रदूषण को कम करने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य साइकिलिंग को, व्यायाम के एक बेहतर विकल्प के रूप में प्रोत्साहित करना है । कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम के संदेश ‘फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज’ की शपथ भी ली ।
उल्लेखनीय है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा, वर्ष 2019 में शुरू किए गए “फिट इंडिया मूवमेंट” का मकसद, फिटनेस को जीवन का एक जरूरी हिस्सा बनाना है । इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए, खेलो इंडिया स्कीम की फिट इंडिया पहल के अंतर्गत, 17 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली में फिट इंडिया साइकिलिंग ड्राइव शुरू की गई थी ।
आज ‘संडेज ऑन साइकिल’ एक राष्ट्रव्यापी अभियान बन चुका है, जो हर रविवार को साइकिल चलाने, फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देता है । इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा उपनगरीवासी आदि उपस्थित रहे ।

More Stories
रामलीला मंच से बहादराबाद पुलिस की अनूठी पहल: ‘डिजिटल रावण’ से बचने को साइबर सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’ खींचने का दिया संदेश, ठगी होने पर तत्काल 1930 पर करें शिकायत…
हरकी पैड़ी क्षेत्र में एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे भिक्षुकों पर कसा शिकंजा, 31 गिरफ्तार, भिक्षुक अधिनियम के तहत केस दर्ज, जेबकतरों से सावधान रहने के लिए भी चलाया जागरूकता अभियान…
पीएम श्री जीजीआईसी ज्वालापुर में ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ; छात्राओं की स्वच्छता व प्रतिभा की जमकर सराहना की, प्रधानाचार्या पूनम राणा के नेतृत्व में जुटी गणमान्य हस्तियाँ…