तनवीर अली हरिद्वार।
श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे भिक्षुकों पर पुलिस का शिकंजा, 31 गिरफ्तार,
हरकी पैड़ी क्षेत्र में एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई; भिक्षुक अधिनियम के तहत केस दर्ज, जेबकतरों से सावधान रहने के लिए भी चलाया जागरूकता अभियान
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने भिक्षुकों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नवनीत सिंह के निर्देशों पर कोतवाली नगर पुलिस टीम ने हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जबरन भीख मांगकर यात्रियों को परेशान कर रहे 31 भिक्षुकों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देश के कोने-कोने से गंगा स्नान व दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं का रास्ता रोककर उन्हें तंग करने और जबरदस्ती भीख मांगने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर संज्ञान लेते हुए शहर कोतवाल के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने हरकी पैड़ी जाने वाले मुख्य मार्गों और घाटों के आसपास से 31 भिक्षुकों को हिरासत में लिया।
पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने भिक्षुक अधिनियम (Beggar Act) के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
भीड़भाड़ में चोरी से बचाव को लेकर श्रद्धालुओं को किया जागरूक
कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस टीम ने घाटों और प्रमुख मार्गों पर घूम-घूमकर श्रद्धालुओं को जागरूक भी किया। पुलिस ने एनाउंसमेंट व जनसंपर्क के जरिए यात्रियों को भीड़भाड़ के दौरान अपने कीमती सामान जैसे मोबाइल फोन, ज्वेलरी, पर्स आदि के प्रति सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत पुलिस को सूचना देने की सलाह दी।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा, उप-निरीक्षक अंशुल अग्रवाल, उप-निरीक्षक राधाकृष्ण रतूड़ी, कांस्टेबल रमेश, मान सिंह, भूपेन्द्र गिरी, अमित कुमार, रितेश कुमार एवं नितिन रावत शामिल रहे।

More Stories
रामलीला मंच से बहादराबाद पुलिस की अनूठी पहल: ‘डिजिटल रावण’ से बचने को साइबर सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’ खींचने का दिया संदेश, ठगी होने पर तत्काल 1930 पर करें शिकायत…
पीएम श्री जीजीआईसी ज्वालापुर में ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ; छात्राओं की स्वच्छता व प्रतिभा की जमकर सराहना की, प्रधानाचार्या पूनम राणा के नेतृत्व में जुटी गणमान्य हस्तियाँ…
जिला कारागार रोशनाबाद में ‘बोर्ड ऑफ विजिटर्स’ का जिला जज नरेंद्र दत्त, डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत भुल्लर ने निरीक्षण कर परखीं व्यवस्थाएं, जेल की बैरकों से लेकर रसोई तक टटोली व्यवस्था, बंदियों से सीधे किया संवाद, जानीं समस्याएं…