मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुम्भ 2025 के अंतर्गत आज दिनांक 08 फरवरी 2026 को आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम को घोषित कर दिए गए। प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हरिद्वार जनपद के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स की विभिन्न विधाओं जिनमें लंबीकूद, ऊँची कूद, गोला फेंक, 60 मीटर एवं 600 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी युवाओं की खेल प्रतिभा को निखारने का सशक्त मंच है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि खेल महाकुम्भ के माध्यम से प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत किया जा रहा है तथा खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला प्रशासन, खेल विभाग, प्रशिक्षकों एवं निर्णायकों का सराहनीय योगदान रहा।

More Stories
रामलीला मंच से बहादराबाद पुलिस की अनूठी पहल: ‘डिजिटल रावण’ से बचने को साइबर सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’ खींचने का दिया संदेश, ठगी होने पर तत्काल 1930 पर करें शिकायत…
हरकी पैड़ी क्षेत्र में एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे भिक्षुकों पर कसा शिकंजा, 31 गिरफ्तार, भिक्षुक अधिनियम के तहत केस दर्ज, जेबकतरों से सावधान रहने के लिए भी चलाया जागरूकता अभियान…
पीएम श्री जीजीआईसी ज्वालापुर में ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ; छात्राओं की स्वच्छता व प्रतिभा की जमकर सराहना की, प्रधानाचार्या पूनम राणा के नेतृत्व में जुटी गणमान्य हस्तियाँ…