पीएम श्री जीजीआईसी ज्वालापुर में ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ; छात्राओं की स्वच्छता व प्रतिभा की जमकर सराहना की, प्रधानाचार्या पूनम राणा के नेतृत्व में जुटी गणमान्य हस्तियाँ…

तनवीर अली हरिद्वार।

पीएम श्री जीजीआईसी ज्वालापुर में ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ; छात्राओं की स्वच्छता व प्रतिभा की जमकर सराहना की, प्रधानाचार्या पूनम राणा के नेतृत्व में जुटी गणमान्य हस्तियाँ…

​ज्वालापुर/हरिद्वार।

पीएम श्री शासकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी), ज्वालापुर में ‘ग्लोबल हैंड वॉश डे’ के अवसर पर ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य एवं बृहद कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री मदन कौशिक जी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

​छात्राओं ने प्रस्तुत किया बैलेनृत्य व नाटक

​कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने हाथ धोने के महत्व को दर्शाते हुए एक मनमोहक बैलेनृत्य प्रस्तुत किया। इसके साथ ही स्वच्छता और हैंड वॉश के प्रति जागरूकता फैलाता हुआ एक बेहद प्रभावी नाटक भी मंचित किया गया, जिसने उपस्थित सभी दर्शकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

​“शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास का केंद्र है यह विद्यालय”

​अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक जी ने विद्यालय में अध्ययनरत 1500 से अधिक बालिकाओं की उपस्थिति और उनके सर्वांगीण विकास की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि—

​“पीएम श्री जीजीआईसी ज्वालापुर न केवल हरिद्वार जिले का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय है, बल्कि यह संपूर्ण उत्तराखंड के अग्रणी एवं महत्वपूर्ण विद्यालयों में से एक है, जहाँ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।”

​‘SUMAN K’ विधि से हैंड वॉश का लाइव डेमोंसट्रेशन

​कार्यक्रम में छात्राओं को सही तरीके से हाथ धोने की विस्तृत जानकारी देने के लिए ‘SUMAN K’ प्रक्रिया का एक भव्य और जीवंत (Live) डेमोंसट्रेशन प्रस्तुत किया गया। इसके माध्यम से छात्राओं को स्वच्छता के दैनिक महत्व को समझाया गया।

​पुरस्कार वितरण, सोलर नल व टिन शेड का उद्घाटन

​विद्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाशाली छात्राओं को माननीय मंत्री जी द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

​इसके साथ ही, कैबिनेट मंत्री जी ने विद्यालय को भेंट किए गए सोलर नल (Solar Tap) तथा मंच पर नव-निर्मित टिन शेड का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विद्यालय में निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता अभियान’ की विस्तृत जानकारी भी छात्राओं के साथ साझा की गई।

प्रधानाचार्या पूनम राणा के नेतृत्व में जुटी गणमान्य हस्तियाँ

​विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम राणा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस सफल कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि व अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:

  • ​प्रकाश नेगी (डेटॉल जिला प्रभारी)
  • ​विनोद जी (खंड शिक्षा अधिकारी)
  • ​सुमित भार्गव, निशा पुण्डीर, राजेंद्र कटारिया सहित विद्यालय का समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ मौजूद रहा।

​कार्यक्रम का मंच संचालन रश्मि डबराल द्वारा अत्यंत कुशलता एवं प्रभावी ढंग से किया गया। अंत में प्रधानाचार्या पूनम राणा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

You may have missed