तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार में सपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का भव्य स्वागत- चंद्रशेखर यादव और आशीष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन- संगठन को मजबूत करने का दिलाया भरोसा : शुभम गिरी
हरिद्वार। जनपद के जाट बहादुरपुर गांव में शनिवार को समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरी का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत समारोह का नेतृत्व समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव एवं समाजवादी पार्टी युवजन महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव ने किया।कार्यक्रम के दौरान दिलसाद, क्यूब अंसारी, गुलजार मलिक, मदन यादव, ऋषभ यादव, सहजाद अंसारी, गोविंदा और साजिद अंसारी सहित कई वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर महंत शुभम गिरी का अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए संगठन को मजबूती देने का संकल्प भी दोहराया।अपने संबोधन में महंत शुभम गिरी ने कहा कि उत्तराखंड में समाजवादी पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी और युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़कर सक्रिय भूमिका दी जाएगी।उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाया जाएगा और कार्यकर्ताओं की आवाज को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी को नई दिशा देने और आगामी चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

More Stories
रामलीला मंच से बहादराबाद पुलिस की अनूठी पहल: ‘डिजिटल रावण’ से बचने को साइबर सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’ खींचने का दिया संदेश, ठगी होने पर तत्काल 1930 पर करें शिकायत…
हरकी पैड़ी क्षेत्र में एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे भिक्षुकों पर कसा शिकंजा, 31 गिरफ्तार, भिक्षुक अधिनियम के तहत केस दर्ज, जेबकतरों से सावधान रहने के लिए भी चलाया जागरूकता अभियान…
पीएम श्री जीजीआईसी ज्वालापुर में ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ; छात्राओं की स्वच्छता व प्रतिभा की जमकर सराहना की, प्रधानाचार्या पूनम राणा के नेतृत्व में जुटी गणमान्य हस्तियाँ…