तनवीर अली हरिद्वार।
हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दादूपुर गोविंदपुर इलाके में आज एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। स्क्रैप के गोदाम में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, हालांकि फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। 6 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर फायर स्टेशन मायापुर को दादूपुर गोविंदपुर, बहादराबाद हरिद्वार स्थित एक स्क्रैप गोदाम में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना मिलते ही जनपद की 7 फायर यूनिटें तत्काल मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग भयंकर रूप ले चुकी थी। आग की लपटें आसपास के मकानों तक पहुंच रही थीं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया।
फायर कर्मियों ने सूझबूझ, साहस और कड़ी मेहनत के साथ अग्निशमन कार्य शुरू किया। घंटों की मशक्कत के बाद आग को काबू में किया गया और आसपास स्थित मकानों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

More Stories
रामलीला मंच से बहादराबाद पुलिस की अनूठी पहल: ‘डिजिटल रावण’ से बचने को साइबर सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’ खींचने का दिया संदेश, ठगी होने पर तत्काल 1930 पर करें शिकायत…
हरकी पैड़ी क्षेत्र में एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे भिक्षुकों पर कसा शिकंजा, 31 गिरफ्तार, भिक्षुक अधिनियम के तहत केस दर्ज, जेबकतरों से सावधान रहने के लिए भी चलाया जागरूकता अभियान…
पीएम श्री जीजीआईसी ज्वालापुर में ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ; छात्राओं की स्वच्छता व प्रतिभा की जमकर सराहना की, प्रधानाचार्या पूनम राणा के नेतृत्व में जुटी गणमान्य हस्तियाँ…