तनवीर अली हरिद्वार।
लगातार चौथे दिन भी जारी रहा नगर पालिका शिवालिकनगर का अतिक्रमण हटाओ अभियान।
नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर द्वारा वार्ड संख्या 13 नवोदय नगर में दिनांक 04.02.2026 एवं 05.02.2026 को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इससे पूर्व पालिका द्वारा शिवालिक नगर के मेन रोड पर व वार्ड नंबर 6 टिहरी विस्थापित कॉलोनी के मुख्य बाज़ार मैं अतिक्रमण अभियान चलाया गया था । अभियान के दौरान पालिका टीम द्वारा अवैध रूप से सरकारी संपत्तियों पर लगाए गए 217 बैनर एवं 28 होर्डिंग हटाए गए।
इसके अतिरिक्त सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए 08 काउंटर, 04 रेहड़ी/ठेले जब्त किए गए तथा सड़क के किनारे कार गैराज संचालकों द्वारा अवैध रूप से खड़ी की गई 01 लावारिस कार को भी पालिका टीम द्वारा जब्त किया गया।
उक्त अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न किया गया।इसके अतिरिक्त नगर पालिका द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थानों एवं सरकारी संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें, किसी भी व्यक्ति के द्वारा अतिक्रमण करने पर पालिका द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।उक्त सफल अभियान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, श्री तारिक़ ख़ान, पर्यावरण पर्यवेक्षक श्री रजत मित्तल, बहुउद्देशीय कार्मिक श्री अंकित, श्री अनिकेत, श्री कपिल एवं पर्यावरण मित्रों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न किया गया।

More Stories
रामलीला मंच से बहादराबाद पुलिस की अनूठी पहल: ‘डिजिटल रावण’ से बचने को साइबर सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’ खींचने का दिया संदेश, ठगी होने पर तत्काल 1930 पर करें शिकायत…
हरकी पैड़ी क्षेत्र में एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, श्रद्धालुओं को परेशान कर रहे भिक्षुकों पर कसा शिकंजा, 31 गिरफ्तार, भिक्षुक अधिनियम के तहत केस दर्ज, जेबकतरों से सावधान रहने के लिए भी चलाया जागरूकता अभियान…
पीएम श्री जीजीआईसी ज्वालापुर में ‘डेटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया’ अभियान के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ; छात्राओं की स्वच्छता व प्रतिभा की जमकर सराहना की, प्रधानाचार्या पूनम राणा के नेतृत्व में जुटी गणमान्य हस्तियाँ…