तनवीर अली हरिद्वार।
कोतवाली ज्वालापुर, धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने के लिए UP पुलिस पर हमला*
*बाप को छुड़ाने के लिए बेटे ने दिखाई दबंगई, साथियों संग पुलिस वाहन पर किया हमला*
*03 आरोपी दबोचे, घटना में प्रयुक्त थार और स्कॉर्पियो जब्त*
दिनांक 03 फरवरी 2026 को थाना छपार (मुजफ्फरनगर, उ.प्र.) के उप-निरीक्षक अनुराग सिंह अपनी टीम के साथ धोखाधड़ी के मामले में वांछित अभियुक्त संजय पुत्र राजपाल को ज्वालापुर से गिरफ्तार कर ले जा रहे थे। इसी दौरान भूमानंद अस्पताल के पास अभियुक्त के पुत्र ईशान्त ने अपने पिता को छुड़ाने की कोशिश में अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस के वाहन पर अपनी स्कॉर्पियो और थार गाड़ियों से टक्कर मारकर जानलेवा हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डाली गई।जिस घटना में पुलिस टीम के सदस्यों को चोटें आई हैं और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और घटना में प्रयुक्त वाहनों को कब्जे में लिया।
जिस संबंध में उप निरीक्षक अनुराग सिंह की लिखित तहरीर पर कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 93/2026 धारा 109(1), 121(1), 132, 191(2), 324(4), 351(2), 352,61(2) पंजीकृत किया गया।
अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त गण*
1-ईशान्त पुत्र संजय
2-शिवम मलिक पुत्र अनुज मलिक
3-अमन पुत्र गजेंन्द्र समस्त निवासी गण सुभाष नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार
*पुलिस टीम*
1-वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार
2-उप निरीक्षक रविंद्र जोशी
3-कांस्टेबल मनोज डोभाल
4-कांस्टेबल भागचंद
5-कांस्टेबल ताजवर चौहान

More Stories
चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई छापेमारी की कार्यवाही*
ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस का बड़ा कदम, NDPS एक्ट में पहले जेल जा चुके 85 लोग किए चिन्हित, 25 लोगों की थाने में कराई गई परेड, पथरी पुलिस का नया एक्शन प्लान, सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी..नशे के सौदागरों पर सख्ती जारी…
श्रम आयुक्त प्रकाश चन्द्र दुमका की अध्यक्षता में श्रम यूनियनों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों की इंड्रस्टीयल एसोसिएशन कि समस्याओं के समाधान व श्रम कानूनों से संबंधित बैठक की आयोजित,