हरिद्वार में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने किया बड़ा फेरबदल…थाने-कोतवालियों के बदले प्रभार, 11 इंस्पेक्टर और 4 दारोगाओं के किए तबादले, देखें लिस्ट…
पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोबाल ने बुधवार रात आदेश जारी करते हुए आधे से अधिक थानों और कोतवालियों के प्रभार में बदलाव कर दिया। इस तबादला सूची के तहत 11 इंस्पेक्टर और चार सब इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किया गया है।

जारी आदेशों के अनुसार इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी को लक्सर कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है। वहीं लक्सर से इंस्पेक्टर राजीव रौथान को एक बार फिर भगवानपुर कोतवाली भेजा गया है। इंस्पेक्टर मणि भूषण श्रीवास्तव को गंगनहर कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि यहां से मनोहर सिंह भंडारी को श्यामपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रानीपुर कोतवाली से इंस्पेक्टर शांति कुमार को हटाकर हाल ही में जिले में आमद करने वाले इंस्पेक्टर आशुतोष राणा को रानीपुर की कमान दी गई है। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट को रुड़की कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। लंबे समय से एसएसपी कार्यालय में वाचन का दायित्व संभाल रहे इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत को कनखल कोतवाली का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा एएनटीएफ सेल के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह को बहादराबाद थाने की जिम्मेदारी दी गई है। बहादराबाद से इंस्पेक्टर अंकुर शर्मा को एसएसआई भगवानपुर बनाया गया है। खानपुर थाने से इंस्पेक्टर धर्मेंद्र राठी को हटाकर एसआईएस शाखा भेजा गया है, जहां एसएसपी के पीआरओ दिगपाल कोहली को थाना प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

More Stories
उत्तराखंड सपा सह-प्रभारी महंत शुभम गिरी का पिरान कलियर में हुआ जोरदार स्वागत, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर किया अभिनंदन, दरगाह साबिर पाक में की पेश चादर…
श्री देव सुमन नगर रामलीला: राव अफाक अली और मनोज धनगर ने की शिरकत, दी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, “सिर्फ नारे लगाने से नहीं, श्री राम के किरदार को अपनाने से बनेंगे सच्चे भक्त” — रामलीला में बोले राव अफाक व मनोज धनगर…
उत्तराखंड पुलिस के मोटरसाइकिल दल का हरिद्वार पहुंचने पर भव्य स्वागत: ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ का संदेश लेकर एकता नगर गुजरात के लिए बढ़ा कदम, एसपी निशा यादव ने स्वागत कर दी शुभकामनाएं…