तनवीर अली हरिद्वार।
जिला योजना समिति चुनाव: निकाय क्षेत्र के 13 सदस्य निर्वाचित, 7 मतदान से तो 6 बने निर्विरोधन,गर निगम रुड़की क्षेत्र से 5 और हरिद्वार से 5 सदस्य चुने गए,सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने दी शांतिपूर्ण मतगणना और परिणामों की जानकारी…
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में जिला योजना समिति निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नगर निकाय क्षेत्र के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत कुल 13 सदस्य निर्वाचित हुए हैं, जिनमें से 7 सदस्यों का चयन मतदान प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है, जबकि 6 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) व प्रभारी अधिकारी (पंचायती निर्वाचनालय) डॉ. ललित नारायण मिश्र ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्वाचन एवं मतगणना की प्रक्रिया पूर्णतः शांतिपूर्ण और निर्विघ्न ढंग से संपन्न कराई गई है।
मतदान के माध्यम से निर्वाचित सदस्य (7)
- नगर निगम रुड़की क्षेत्र (5 सीटें):
- नीतू शर्मा (वार्ड 15, पूर्ववली गणेशपुर, रुड़की)
- रिशु वर्मा (वार्ड 20, चावमंडी, रुड़की)
- शहनाज़ (वार्ड 36, भारत नगर, रुड़की)
- संजीव तोमर (वार्ड 17, शेखपुरी, रुड़की)
- सतवीर सिंह (वार्ड 08, जादूगर रोड, रुड़की) (सहायक रिटर्निंग ऑफिसर: दीपक रामचन्द्र शेट)
- नगर पालिका परिषद मंगलौर क्षेत्र (1 सीट):
- मो. सलमान अंसारी (वार्ड 06, गढ़ी बहार, नगर पंचायत झबरेड़ा) (सहायक रिटर्निंग ऑफिसर: प्रकाश जोशी)
- नगर पालिका परिषद लक्सर क्षेत्र (1 सीट):
- अरविन्द कुमार (वार्ड 01, अम्बेडकर नगर, नगर पालिका परिषद लक्सर) (सहायक रिटर्निंग ऑफिसर: अखिल कुमार शुक्ला)
निर्विरोध निर्वाचित सदस्य (6)
- नगर निगम हरिद्वार क्षेत्र (5 सीटें):
- अन्नू मेहता (वार्ड 38, मेहतान)
- निशा (वार्ड 16, शिवलोक)
- यादराम वालिया (वार्ड 56, हनुमंतपुरम)
- ललित सिंह रावत (वार्ड 14, ऋषिकुल)
- सचिन अग्रवाल (वार्ड 30, चौक बाजार)
- नगर पंचायत पिरान कलियर क्षेत्र (1 सीट):
- नाजिम (वार्ड 03, कलियर द्वितीय, पिरान कलियर)

More Stories
श्री देव सुमन नगर रामलीला: राव अफाक अली और मनोज धनगर ने की शिरकत, दी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, “सिर्फ नारे लगाने से नहीं, श्री राम के किरदार को अपनाने से बनेंगे सच्चे भक्त” — रामलीला में बोले राव अफाक व मनोज धनगर…
उत्तराखंड पुलिस के मोटरसाइकिल दल का हरिद्वार पहुंचने पर भव्य स्वागत: ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ का संदेश लेकर एकता नगर गुजरात के लिए बढ़ा कदम, एसपी निशा यादव ने स्वागत कर दी शुभकामनाएं…
खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: भूपतवाला के होटल में मिला एक्सपायर्ड दूध-ब्रेड, 120 किलो बिना लेबल का आटा सीज, नवरात्र व चारधाम यात्रा के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर चला आकस्मिक चेकिंग अभियान; संचालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई, लग सकता है लाखों तक का जुर्माना…