सन्नी हत्याकांड से लक्सर पुलिस ने हटाया पर्दा… हत्यारोपी दोस्त को किया रोहित गिरफ्तार… युवक 5 दिनों से था लापता, सर्चिंग के दौरान गन्ने के खेत से हुआ था शव बरामद… कप्तान डोबाल की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का तेजतर्रार खुलासा….

कोतवाली लक्सर, सन्नी हत्याकांड से हटा पर्दा, हत्यारोपी दोस्त रोहित गिरफ्तार, कप्तान डोबाल की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस का तेजतर्रार खुलासा,युवक 05 दिनों से था लापता, सर्चिंग के दौरान गन्ने के खेत से हुआ था शव बरामद, गुमशुदगी की गई थी दर्ज, जुटाए गए सबूत व पूछताछ बनी खुलासे का आधार, किश्तों में लिए गए मोबाइल को लेकर शराब के नशे में हुआ विवाद बना हत्या की वजह।

दिनांक 30.01.2026 को रसूलपुर उर्फ कंकरखाता निवासी महिला द्वारा अपने पुत्र सन्नी उम्र करीब 20 वर्ष के घर से अपने दोस्तो के साथ जाने तथा वापस न लौटने को लेकर दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली लक्सर पर युवक की गुमशुदगी दर्ज की गई व तलाश शुरु की गई।

गठित पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग माध्यम से जुटाई गई जानकारी के आधार पर गुमशुदा युवक के दोस्त रोहित उर्फ़ बालू की संदिग्धता/संलिप्तता प्रकाश में आयी। संदिग्ध युवक से सख्ती से पूछताछ करने पर सामने आया कि आपसी विवाद में रोहित ने पहले अपने दोस्त सन्नी की गला दबा कर हत्या की और फिर शव को गन्ने के खेत में छिपाकर अपने घर वापस लौट गया। हत्यारोपी इसके बाद गांव वालों व अपने साथियों को भ्रमित कर मृतक को ढूंढने का नाटक करता रहा।

पुलिस टीम ने युवक की निशांदेही पर दिनांक 01.02.2026 को मृतक सन्नी का शव बरामद कर हत्यारोपी को नियमानुसार हिरासत में लिया।

*तो ये थी कत्ल की वजह-*

दिनांक 27.01.2026 को मृतक सन्नी अपने दोस्तों रोहित और राजा के साथ सुल्तानपुर गया था जहां रोहित ने सन्नी से पहचान पत्र व कुछ नगदी लेकर किश्तों में एक मोबाइल फोन खरीदा। इसके बाद तीनों दोस्तों ने कुछ अन्य के साथ मिलकर शराब पी। इसके बाद अन्य को छोड़कर सन्नी व रोहित कुन्हारी स्थित ठेके से शराब की बोतल लेकर जंगल की तरफ गए। शराब पीने के बाद दोनों दोस्तों के बीच नये मोबाइल फोन रेड –मी को लेकर झगड़ा हो गया। नशे की हालत में झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि रोहित ने सन्नी की गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और लाश को पास ही गन्ने के खेत में छिपाकर वहां से भाग गया।

*दर्ज मुकदमा व धारा-*
मु0अ0सं0-100/2026 धारा 103(1),238 बीएनएस

*पकड़ा गया आरोपित-*
रोहित उर्फ बालू पुत्र राजेश निवासी रसूलपुर उर्फ कंकरखाता कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र-20 वर्ष

*पुलिस टीम-*
1-श्री राजीव रौथाण
2-व0उ0नि0 लोकपाल परमार
3-उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह नेगी
4-हे0कानि0 रविन्द्र नागर
5-कानि0 अजीत तोमर
6-कानि0 अमित रावत
7-कानि0 महेन्द्र सिंह
8-कानि0 राजेन्द्र सिंह बिष्ट
9-कानि0 संजय पंवार

You may have missed