हरिद्वार पुलिस, एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर आगामी शारदीय कांवड़ यात्रा को लेकर अहम बैठक, सीओ ट्रैफिक की अध्यक्षता में सिडकुल एसोसिएशन के साथ गोष्ठी आयोजित, एसोसिएशन के सदस्यों को भारी वाहनों के लिए एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स की दी विस्तृत जानकारी, मेले के दौरान एसोसिएशन पुलिस प्रशासन का करेगा सहयोग।
दिनांक 02/02/26 को आगामी शारदीय कांवड़ मेला यात्रा के संदर्भ में पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में सीओ यातायात की अध्यक्षता में सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन एवं सिडकुल ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
आगामी शारदीय कावड़ मेला के दौरान रूट व्यवस्था/डायवर्जन आदि के संबंध में आयोजित गोष्ठी की गई बैठक में सीओ यातायात द्वारा एसोसिएशन के सदस्यों से वार्ता करते हुए उन्हे पुलिस द्वारा भारी वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार किए गए रूट प्लान की जानकारी देते हुए इंट्री एक्जिट प्वाइंट के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
उक्त गोष्ठी में निरीक्षक यातायात संदीप नेगी, प्रभारी रानीपुर शांति कुमार, थानाध्यक्ष सिडकुल नितेश शर्मा व सिडकुल एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

More Stories
कनखल पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों और हुड़दंगियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 25 के खिलाफ एक्शन, 20 के चालान, 5 हुड़दंगी हिरासत में, पुलिस की कड़ी चेतावनी…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में हटाए गए अवैध कब्जे, आवागमन सुचारु करने और कुंभ की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है उद्देश्य, पीली पट्टी से बाहर सामान रखा तो होगा जब्त: सिटी मजिस्ट्रेट…
उत्तराखंड सपा सह-प्रभारी महंत शुभम गिरी का पिरान कलियर में हुआ जोरदार स्वागत, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर किया अभिनंदन, दरगाह साबिर पाक में की पेश चादर…