खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून, जिला प्रशासन हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में 30 जनवरी 2026, को राज्य स्तरीय हॉकी अण्डर-18 प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। चार दिवसीय राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता मे उत्तराखण्ड राज्य की 11 जनपदो सहित 13 टीम प्रतिभाग कर रही है । प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री आदेश चौहान माननीय विधायक रानीपुर विधानसभा द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के पहले दिन के मैचो के परिणाम निम्न प्रकार रहे-
प्रतियोगिता का पहला मैच- जनपद उत्तरकाशी एवं रानीखेत के मध्य खेला गया जिसमें रानीखेत की टीम जनपद उत्तरकाशी को 3-1 से हराकर विजयी रही ।
प्रतियोगिता का दूसरा मैच – जनपद ऊधमसिंह नगर एवं जनपद अल्मोडा के मध्य खेला गया जिसमें जनपद ऊधमसिंह नगर की टीम जनपद अल्मोडा को 7-0 से हराकर विजयी रही ।
प्रतियोगिता का तीसरा मैच- जनपद टिहरी एवं जनपद नैनीताल के मध्य खेला गया जिसमें जनपद नैनीताल की टीम जनपद टिहरी को 8-0 से हराकर विजयी रही। प्रतियोगिता का चौथा मैच – जनपद हल्द्वानी एवं जनपद पिथौरागढ के मध्य खेला गया जिसमें जनपद पिथौरागढ की टीम जनपद हल्द्वानी को 1-0 से हराकर विजयी रही। प्रतियोगिता का पाँचवा मैच- जनपद अल्मोडा एवं जनपद उत्तरकाशी के मध्य खेला गया जिसमें जनपद अल्मोडा की टीम जनपद उत्तरकाशी को 1-0 से हराकर विजयी रही। प्रतियोगिता का छठवाँ मैच – जनपद ऊधमसिंह नगर एवं जनपद रानीखेत के मध्य खेला गया जिसमें जनपद ऊधमसिंह नगर की टीम ने रानीखेत को 6-0 को से हराकर विजयी रही ।
प्रतियोगिता का सातवा मैच- जनपद टिहरी एवं जनपद हल्द्वानी के मध्य खेला गया जिसमें जनपद हल्द्वानी की टीम जनपद टिहरी को 1-0 से हराकर विजयी रही। प्रतियोगिता का आठवां मैच- जनपद पिथौरागढ एवं जनपद नैनीताल के मध्य खेला गया जिसमें जनपद नैनीताल की टीम ने जनपद पिथौरागढ को 3-0 से हराकर विजयी रही।
इस अवसर पर श्रीमती शबाली गुरुंग जिला क्रीडा अधिकारी हरिद्वार, श्री प्रजापति कुकरेती मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, श्री विक्रम सिंह कनिष्ठ सहायक, श्री दीपक चन्द्र जोशी, श्री अनुराग राठी सहायक प्रशिक्षक, श्री गौरव लौहान, श्री सोहनवीर सिंह श्री मंगल सिंह, श्री शुभम बोहरा, श्री अभिषेक मुरारी, श्री अनुराग सिंह धमान्दा श्रीमती अनिता सिंह एंव अनेक खेलप्रेमी उपस्तिथ रहे निर्णायको की भूमिका में श्री अमित कटारिया, श्री अमित नेगी, श्री हरीश नेगी, श्रीमती महिमा भण्डारी, श्रीमती परमिता गौतम श्रीमती शिखा बिष्ट, श्री सौरभ पटवाल रहे ।

More Stories
कनखल पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों और हुड़दंगियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 25 के खिलाफ एक्शन, 20 के चालान, 5 हुड़दंगी हिरासत में, पुलिस की कड़ी चेतावनी…
डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में हटाए गए अवैध कब्जे, आवागमन सुचारु करने और कुंभ की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है उद्देश्य, पीली पट्टी से बाहर सामान रखा तो होगा जब्त: सिटी मजिस्ट्रेट…
उत्तराखंड सपा सह-प्रभारी महंत शुभम गिरी का पिरान कलियर में हुआ जोरदार स्वागत, समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मौसम अली के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर किया अभिनंदन, दरगाह साबिर पाक में की पेश चादर…