तनवीर अली हरिद्वार।
शहीद दिवस के अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार ने दी मौन श्रद्धांजलि*
हरिद्वार, 30 जनवरी: शहीद दिवस के रूप में मनाए जाने वाले, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर, बीएचईएल हरिद्वार के कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर, अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी । आज सुबह ठीक 11 बजे सायरन के बजते ही, बीएचईएल हरिद्वार के हजारों कर्मचारियों ने, अपने-अपने कार्यस्थल पर खड़े होकर मौन श्रद्धांजलि दी । वाहनों पर चल रहे कर्मचारियों ने भी, सायरन के बजते ही वाहन रोककर अपने-अपने स्थान पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री रंजन कुमार ने कहा कि गांधीजी ने अपनी दूरदर्शिता और अहिंसक नेतृत्व के द्वारा, आजादी की लड़ाई को नैतिक आधार प्रदान किया । उन्होंने बताया कि शहीद दिवस मनाने का उद्देश्य उन सभी वीरों को याद करना है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया । साथ ही यह दिन हमें एक मजबूत एवं बेहतर भारत के निर्माण की दिशा में, कार्य करने की भी प्रेरणा देता है ।
इस अवसर पर श्रद्धांजलि देने वालों में महाप्रबंधकगण, डीआरओ, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि आदि भी शामिल रहे ।

More Stories
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,
नगर कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन: चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा स्मैक तस्कर, महिला सप्लायर की खोज जारी, अवैध स्मैक की बरामद,