कोतवाली ज्वालापुर,सोशल मीडिया पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नज़र, मीडिया टीम लगातार कर रही है निगरानी,सोशल मीडिया पर नकली पिस्टल दिखाकर वीडियो बनाना पड़ा भारी,ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी को नकली पिस्टल सहित किया गिरफ्तार,view और viral होने के लिए बना रहा था वीडियो।
दिनांक 20/01/2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसमें एक व्यक्ति पिस्टल का प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में भय का माहौल उत्पन्न करता दिखाई दे रहा था। इस संबंध में स्थानीय नागरिकों द्वारा शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
प्राप्त सूचना के आधार पर सोशल मीडिया पर अपलोड उक्त वीडियो की जांच की गई, जिसमें वीरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय ओमी सिंह, निवासी मोहनपुर, थाना मण्डावली, जिला बिजनौर (उ0प्र0), हाल निवासी गली नंबर-1, सुभाष नगर, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार वीडियो में पिस्टल प्रदर्शित करता हुआ पाया गया।
उक्त प्रकरण में अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार मय चेतक कर्म0गण कांस्टेबल आलोक नेगी व कांस्टेबल कपिल कुमार द्वारा आरोपी को उसके निवास स्थान पर पूछताछ हेतु बुलाया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने प्लास्टिक/रबर की नकली पिस्टल दिखाकर वीडियो बनाया था।
पिस्टल का निरीक्षण करने पर वह नकली पाई गई। आरोपी द्वारा भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर क्षेत्र का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया, जिससे स्थानीय नागरिकों में रोष उत्पन्न हुआ एवं शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो गई।
क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु अभियुक्त को धारा 170 बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*नाम पता आरोपित*
वीरेंद्र कुमार पिता का नाम स्वर्गीय ओमी सिंह
स्थायी पता: मोहनपुर, थाना मण्डावली, जिला बिजनौर (उ0प्र0) वर्तमान पता गली नंबर-1, सुभाष नगर, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार
*पुलिस टीम*
1. अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार
2. कांस्टेबल आलोक नेगी
3. कांस्टेबल कपिल कुमार

More Stories
पिरान कलियर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार, रात्रि चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी, आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, वरिष्ठ पत्रकार के घर चोरी का खुलासा: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी, CCTV और सर्विलांस से दबोचा शातिर चोर, श्रवणनाथ नगर स्थित घर के ताले तोड़कर हुई थी चोरी,नगदी की बरामद…
सिडकुल में बिजनेस सेमिनार ‘बिजनेस ऑपरेशनल एक्सीलेंस’ का हुआ सफल आयोजन: व्यावसायिक कार्यक्षमता और दक्षता बढ़ाने पर जोर, प्रमुख हस्तियों और उधोग प्रतिनिधियों की रही सहभागिता, आधुनिक प्रबंधन तकनीकों को अपनाने की प्रेरणा…