कोतवाली ज्वालापुर,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशानुसार चाइनीज़ माँझे के प्रति हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी,ज्वालापुर पुलिस की चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,चाइनीज मांझा बेचकर आमजन की जान से खिलवाड़ करने वाला आरोपी 133 गट्टू चाइनीज मांझा सहित गिरफ्तार,हरिद्वार पुलिस की आमजन से भी अपील कोई सूचना हो तो तुरंत संबंधित पुलिस स्टेशन को दे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार जानलेवा चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा थाना क्षेत्र में अलग–अलग पुलिस टीमों का गठन कर अवैध रूप से चाइनीज मांझा बेचने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसी क्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में टीम द्वारा संपूर्ण ज्वालापुर बाजार क्षेत्र में पतंग एवं मांझा बेचने वाली दुकानों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मोहल्ला लोधा मंडी मेहतान में एक बंद कमरे के अंदर भारी मात्रा में अवैध चाइनीज मांझा रखा गया है।
सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर। कमरे का दरवाजा खोलकर चेक किया गया तो एक व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर ही पकड़ लिया गया।
पूछताछ एवं तलाशी लेने पर आरोपी ने अपना नाम दानिश पुत्र तय्यब, निवासी मोहल्ला लोधा मंडी मेहतान, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार बताया। कमरे के अंदर रखे 02 प्लास्टिक के कट्टों को खोलकर चेक किया गया, जिनमें भारी मात्रा में अवैध चाइनीज मांझा (कुल 133 गट्टू) बरामद हुआ।
बरामद चाइनीज मांझा को मौके पर ही सील कर नमूना मोहर तैयार किया गया तथा आरोपी को जुर्म से अवगत कराते हुए मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
अवैध चाइनीज मांझे की बिक्री के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मु0अ0सं0 64/2026 अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही
*नाम पता आरोपित*
दानिश पिता का नाम तय्यब पता मोहल्ला लोधा मंडी मेहतान, कोतवाली ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार
*बरामदगी*
133 गट्टू अवैध चाइनीज मांझा
*पुलिस टीम*
1. वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर – खेमेन्द्र गंगवार
2. अपर उप निरीक्षक – गंम्भीर तोमर
3. हेड कांस्टेबल – गोवर्धन प्रसाद
4. कांस्टेबल – गणेश तोमर
5. कांस्टेबल – अमित गौड़
6. कांस्टेबल – राजेश बिष्ट
7. कांस्टेबल – ताजबर सिंह

More Stories
पिरान कलियर में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध चाकू के साथ एक गिरफ्तार, रात्रि चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा आरोपी, आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस…
हरिद्वार पुलिस का बड़ा एक्शन, वरिष्ठ पत्रकार के घर चोरी का खुलासा: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों की बरामदगी, CCTV और सर्विलांस से दबोचा शातिर चोर, श्रवणनाथ नगर स्थित घर के ताले तोड़कर हुई थी चोरी,नगदी की बरामद…
सिडकुल में बिजनेस सेमिनार ‘बिजनेस ऑपरेशनल एक्सीलेंस’ का हुआ सफल आयोजन: व्यावसायिक कार्यक्षमता और दक्षता बढ़ाने पर जोर, प्रमुख हस्तियों और उधोग प्रतिनिधियों की रही सहभागिता, आधुनिक प्रबंधन तकनीकों को अपनाने की प्रेरणा…